{"_id":"6126243a0657606fda4743f2","slug":"know-how-much-gold-silver-price-changed-today-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में 265 रुपये की गिरावट, जानिए कितनी सस्ती हुई चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोना-चांदी: पीली धातु की कीमत में 265 रुपये की गिरावट, जानिए कितनी सस्ती हुई चांदी
Thu, 26 Aug 2021 04:38 PM IST
डिंपल अलावाधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 26 Aug 2021 04:38 PM IST
सार
आज पीली धातु 265 रुपये गिरकर 46,149 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई और चांदी की कीमत 323 रुपये गिरकर 61,653 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई। आज सोना 265 रुपये गिरकर 46,149 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, पिछले सत्र में सोने का दाम 46,414 रुपये प्रति 10 ग्राम था। सोना अंतरराष्ट्रीय कीमत से प्रभावित हुआ। साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से पीली धातु सस्ती हुई।
विज्ञापन
चांदी की कीमत में भी गिरावट
चांदी की बात करें, तो इस दौरान चांदी में 323 रुपये की गिरावट आई और इसकी कीमत 61,653 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 61,976 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का दाम 1,785 डॉलर प्रति औंस पर रहा जबकि चांदी का दाम 23.65 डॉलर प्रति औंस पर था।
विज्ञापन
स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं और उसके दाम में आने वाली घट-बढ़ पर ही इसका दाम भी घटता बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
जुलाई में निवेशकों ने गोल्ड ETF से निकाले 61 करोड़ रुपये
जुलाई में निवेशकों ने गोल्ड ईटीएफ से 61 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की। जबकि इससे पहले लगातार सात माह तक गोल्ड ईटीएफ में निवेश किया जा रहा था। इस दौरान आकर्षक रिटर्न की वजह से शेयरों और ऋण कोषों में निवेशकों का रुझान बढ़ा है। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के अनुसार, इस श्रेणी में नकारात्मक प्रवाह के बावजूद जुलाई में फोलियो की संख्या बढ़कर 19.13 लाख हो गई। फरवरी 2020, दिसंबर 2020 और जुलाई 2021 के अतिरिक्त अगस्त 2019 से ईटीएफ में निवेश लगातार बढ़ा है।
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया था। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा।