सोने में 225 रुपये और चांदी में 1,932 रुपये का उछाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुमूल्य धातुओं की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में जोरदार तेजी के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 225 रुपये की तेजी के साथ 56,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।
चांदी भी 1,932 रुपये के जबर्दस्त उछाल के साथ 75,755 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई जो पिछले कारोबारी सत्र में 73,823 रुपये पर बंद हुई थी। बुधवार को सोने का बंद भाव 56,365 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, अंतरराष्ट्रीय कीमतों में भारी तेजी आने के बाद दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 225 रुपये की तेजी आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 2,045.70 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि जबकि चांदी का भाव 27.57 डॉलर प्रति औंस हो गया।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर के अनुसार कोविड-19 महामारी से ग्रसित वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुधार आने को लेकर चिंताओं के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी की कीमतों में बृहस्पतिवार को तेजी जारी रही। कल इतना महंगा हुआ था सोना-चांदी
इससे पहले बुधवार को सोने के दाम में 1365 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी और यह प्रति 10 ग्राम 56,181 रुपये पर पहुंच गया था। वहीं, चांदी के दाम में भी भारी बढ़ोतरी हुई और यह 5,972 रुपये बढ़कर 72,726 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। तब एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने बताया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम चढ़ने की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम प्रति 10 ग्राम 1365 रुपये बढ़ गया। वहीं मंगलवार को चांदी 66,754 रुपये पर बंद हुई थी और सोना का बंद भाव 54,816 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बढ़े थे दाम
वहीं बुधवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी दर्शाता 2,032 डॉलर प्रति औंस हो गया था जबकि चांदी का भाव 26.40 डॉलर प्रति औंस हो गया था। पटेल ने कहा, डॉलर कमजोर होने तथा कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर आर्थिक वृद्धि दर को लेकर चिंताओं के बढ़ने के कारण सोने की कीमत एक नई ऊंचाई पर पहुंच गई है।