फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   jems and jwellery export decline as demand comes to low in world markets

डिमांड न होने से घटा गोल्ड एक्सपोर्ट, सोने के जेवर, मेडल और सिक्कों के निर्यात में गिरावट

Mon, 25 Dec 2017 06:01 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Dec 2017 06:01 PM IST
विज्ञापन
jems and jwellery export decline as demand comes to low in world markets
डेमो - फोटो : डेमो

अमेरिका सहित अन्य प्रमुख बाजारों में मांग घटने के चलते इस साल अप्रैल-नवंबर अवधि में देश का रत्नाभूषण निर्यात 4.8 फीसदी घटकर 22.43 अरब डॉलर रहा। जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (जीजेईपीसी) के आंकड़ों के मुताबिक गत वर्ष की समान अवधि में यह निर्यात 23.56 अरब डॉलर का था। 

विज्ञापन


देश के समग्र निर्यात में व्यापक रोजगार देने वाले इस क्षेत्र का योगदान करीब 14 फीसदी है। रत्नाभूषण निर्यात में गिरावट मुख्यत: सोने के जेवर, सोने के मेडल और सोने के सिक्कों का निर्यात घटने के कारण आई।
विज्ञापन


उद्योग के जानकार इसके लिए सरकारी मदद मांग रहे हैं। वे निर्यात बढ़ाने को मर्केंडाइज एक्सपोर्ट्स फ्रॉम इंडिया स्कीम (एमईआईएस) के तहत प्रोत्साहनों की मांग कर रहे हैं। जीजेईपीसी के एक अधिकारी ने कहा कि हम एमईआईएस के तहत मदद और जीएसटी रिफंड मुद्दे के तत्काल समाधान की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीएसटी के करण कामकाजी पूंजी फंसने से निर्यात प्रभावित हो रहा है। सरकार ने पांच दिसंबर को चर्म और कृषि क्षेत्र के लिए प्रोत्साहन जारी किया है, ताकि इस क्षेत्र में निर्यात बढ़े, जो जीएसटी लागू होने के बाद प्रभावित हुआ है।


स्वर्णाभूषण निर्यात 3.18 फीसदी घटा
आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल-नवंबर 2017-18 में सोने के जेवरों का निर्यात 3.18 फीसदी घटकर छह अरब डॉलर का रहा। इसी तरह से सोने के मेडल और सिक्कों का निर्यात करीब 50 फीसदी घट गया। इस दौरान चांदी के जेवरों का निर्यात हालांकि 18.5 फीसदी बढ़कर करीब तीन अरब डॉलर का रहा। जबकि तराशे और पॉलिश किए हुए हीरों का निर्यात महज 1.3 फीसदी बढ़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed