फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   increase in price of aviation turbune fuel ATF petrol diesel rates constant

एक माह में तीसरी बार महंगा हुआ विमान ईंधन, पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं

Wed, 01 Jul 2020 10:42 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 01 Jul 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
increase in price of aviation turbune fuel ATF petrol diesel rates constant
एविएशन सेक्टर (फाइल फोटो)

जुलाई के पहले ही दिन विमान ईंधन एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में वृद्धि की गई है। इसमें 7.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जबकि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ।

विज्ञापन


सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों के अनुसार दिल्ली में विमान ईंधन की कीमत 2,922.94 रुपये प्रति किलो लीटर (केएल) या 7.48 फीसदी बढ़कर 41,992.81 रुपये प्रति किलो लीटर हो गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से बदले गैस सिलिंडर, ATM, PF, बचत खाते, आदि से जुड़े ये 10 नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


एक माह में तीसरी बार हुई वृद्धि
मालूम हो कि एटीएफ की कीमत में एक महीने में यह तीसरी वृद्धि है। इससे पहले एक जून को 56.6 फीसदी (12,126.75 रुपये प्रति किलो लीटर) की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि 16 जून को 16.3 फीसदी (5,494.5 रुपये प्रति किलो लीटर) की बढ़ोतरी हुई।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं
दूसरी ओर देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले डीजल की कीमत में तीन हफ्तों के दौरान 22 बार बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद डीजल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।


यह भी पढ़ें: आम आदमी को झटका, आज से महंगा हुआ गैस सिलिंडर, जानें कितनी हुई कीमत
 
प्रमुख महानगरों में इतनी है कीमत
आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 80.43 रुपये प्रति लीटर है। वहीं, डीजल की कीमत 80.53 रुपये प्रति लीटर है। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 82.10, 87.19 और 83.63 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 75.64, 78.83 और 77.72 रुपये है। 

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर कांग्रेस द्वारा देशव्यापी विरोध किया गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस महीने के अधिकतर दिन कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुख रहा, लेकिन घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार बढ़ी हैं। पिछले 24 दिनों में डीजल की कीमत में 11.23 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। इतने दिनों में पेट्रोल का दाम भी 9.17 रुपये प्रति लीटर चढ़ गया। 

यह भी पढ़ें: इस महीने किस राज्य में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed