फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   high surge in share market

शेयर मार्केट को लगे पंख, सेंसेक्स 590 अंक तक उछला

Wed, 25 May 2016 04:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 May 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
high surge in share market
शेयर मार्केट में आया तगड़ा उछाल

अच्छे वैश्विक संकेतों के चलते बुधवार को शेयर मार्केट में एक तगड़ा उछाल देखने को मिला। सुबह तेजी के साथ खुला सेंसेक्स शाम को 575 अकों की बढ़ोत्तरी के साथ 25,881.17 के स्तर पर बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 126 अंकों की बढ़त के साथ 25,432.10 के स्तर पर खुला था, जबकि कल शाम को सेंसेक्स 25,432,10 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


पूरे दिन के कारोबार में एक ऐसा भी समय आया जब सेंसेक्स में 592 अंकों की तक की तेजी आ गई। दिनभर में सेंसेक्स का उच्चतम स्तर 25,897.87 रहा, जबकि न्यूनतम स्तर 25,430.59 रहा।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर निफ्टी में भी तेजी देखी गई है। सुबह 66 अंकों की बढ़त के साथ खुला निफ्टी शाम को 189.25 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। सुबह निफ्टी 7,811.80 के स्तर पर खुला था, जबकि शाम को 7,934.90 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उछाल में सबसे अधिक खरीदारी बैंक, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, तेल, गैस और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के शेयरों में की गई। साथ ही कुछ कंपनियों के अच्छे नतीजों के चलते भी शेयर मार्केट में ये उछाल आया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed