फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Rates Today Latest News Update on 25th June 2021 MCX Gold rates were trading flat

Gold Silver Price: 47 हजार के नीचे सोना वायदा, जानिए कितनी है चांदी की कीमत

Fri, 25 Jun 2021 10:34 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 25 Jun 2021 10:34 AM IST
सार

एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना वायदा 41 रुपये (0.09 फीसदी) बढ़कर 46,911 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 0.24 फीसदी (161 रुपये) ऊपर 67,894 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Silver Gold Price Rates Today Latest News Update on 25th June 2021 MCX Gold rates were trading flat
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़े जारी होने से पहले आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में सपाट कारोबार हो रहा है। एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी वाला सोना वायदा 41 रुपये (0.09 फीसदी) बढ़कर 46,911 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी दिन यह 46870 पर बंद हुआ था। चांदी की बात करें, तो जुलाई डिलीवरी वाली चांदी 0.24 फीसदी (161 रुपये) ऊपर 67,894 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 67,733 रुपये प्रति किलोग्राम थी। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से करीब नौ हजार रुपये नीचे है। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों में आज सोने का दाम 1,773.52 डॉलर प्रति औंस पर रहा। इस सप्ताह इसमें 0.6 फीसदी की तेजी आई है। रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिकी सोना वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 1,773.60 पर था।
विज्ञापन


बीते वित्त वर्ष 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा सोने का आयात
बीते वित्त वर्ष 2020-21 में सोने का आयात 22.58 फीसदी बढ़कर 34.6 अरब डॉलर या 2.54 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सोने का आयात चालू खाते के घाटे (CAD) को प्रभावित करता है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार घरेलू मांग बढ़ने से सोने का आयात बढ़ा है। वित्त वर्ष के दौरान चांदी का आयात 71 फीसदी घटकर 79.1 करोड़ डॉलर रह गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में सोने का आयात 28.23 अरब डॉलर रहा था। सोने के आयात में बढ़ोतरी के बावजूद बीते वित्त वर्ष में देश का व्यापार घाटा कम होकर 98.56 अरब डॉलर रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने की मांग में सुधार की उम्मीद
देश की सोने की मांग बीते साल यानी 2020 में 35 फीसदी से अधिक घटकर 446.4 टन रह गई। विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। डब्ल्यूजीसी की 2020 की सोने की मांग के रुख पर रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन और बहुमूल्य धातुओं के दाम अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचने के बीच सोने की मांग में गिरावट आई। हालांकि, इसके साथ ही रिपोर्ट में कहा गया है कि अब स्थिति सामान्य हो रही है और साथ ही सतत सुधारों से उद्योग मजबूत हुआ है। ऐसे में इस साल 2021 में सोने की मांग में सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed