फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold silver prices today Gold price today fall after surging 1500 rupees in two days silver edges higher

दो दिन की जोरदार बढ़त के बाद आज सोना वायदा कीमतों में गिरावट, चांदी में तेजी बरकरार

Wed, 29 Jul 2020 10:27 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 29 Jul 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
Gold silver prices today Gold price today fall after surging 1500 rupees in two days silver edges higher
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : pixabay

पिछले दो सत्रों में सोने की कीमत में मजबूत उछाल के बाद आज भारत में सोने की कीमतें कम हुई हैं। एमसीएक्स पर अगस्त का सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 52,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की बात करें, तो इसमें आज भी तेजी आई। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 0.18 फीसदी बढ़कर 65,123 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में, सोने में 1 फीसदी यानी 550 रुपये की वृद्धि हुई थी और सोमवार को 1,000 रुपये की। कल सोने के दाम ने इसके अलावा, पिछले सत्र में चांदी की कीमतें 67,560 रुपये के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी लेकिन बाद में इसका दाम 0.4 फीसदी कम हो गया।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजारों में, हाजिर सोने में तोड़ा बदलाव आया और इसका दाम 1,957.84 डॉलर प्रति औंस रहा। निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली करने और डॉलर में थोड़ी मजबूती से सोने की कीमतें पिछले सत्र में 1,980.57 डॉलर के उच्च स्तर पर थी। अन्य कीमती धातुओं में चांदी 1.1 फीसदी गिरकर 24.31 डॉलर प्रति औंस पर आ गई, जबकि पैलेडियम 1.1 फीसदी फिसलकर 2,259.52 डॉलर पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित हुआ दाम
गोल्ड व्यापारी अब यूएस फेड की दो दिवसीय नीति बैठक की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो आज समाप्त हो रही है। बढ़ते कोरोना वायरस के मामले, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका प्रभाव और अधिक प्रोत्साहन उपायों से संभावित मुद्रास्फीति की उम्मीद ने सोने को समर्थन दिया। सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में भी देखा जाता है। मंगलवार के डाटा से पता चला कि अमेरिकी उपभोक्ता का विश्वास जुलाई में उम्मीद से अधिक गिरा।


निवेश में बढ़ोतरी
इसी दौरान सोने में निवेश और बढ़ा है। दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ की होल्डिंग एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट ने कहा कि उसकी होल्डिंग 0.7 फीसदी बढ़कर 1,243.12 टन हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed