फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today News in Hindi: Gold Price Increased 1500 Rupees Per 10 Gram In Two Days Silver Rates Up By 6000

Gold Silver Price Today: सिर्फ दो दिनों में 1,500 रुपये महंगा हुआ सोना वायदा, चांदी की कीमत 6,000 रुपये बढ़ी

Tue, 28 Jul 2020 01:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 28 Jul 2020 01:17 PM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today News in Hindi: Gold Price Increased 1500 Rupees Per 10 Gram In Two Days Silver Rates Up By 6000
सोने चांदी की कीमत

Gold Price Today: भारतीय बाजारों में इस सप्ताह सोने की मजबूत शुरुआत हुई। पिछले सत्र में सोने की कीमत में आए जोरदार उछाल के बाद आज फिर सोना महंगा हुआ। आज एमसीएक्स पर अगस्त के सोने की वायदा कीमत 0.6 फीसदी बढ़कर 52,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई है। इसके साथ ही आज चांदी की कीमतों में भी तेजी रही। एमसीएक्स पर चांदी वायदा 2 फीसदी बढ़कर 67,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। 

विज्ञापन


पिछले सत्र में सोना वायदा 2.2 फीसदी बढ़ा और इसने पहली बार 52,000 का स्तर छुआ। वहीं चांदी में 7.5 फीसदी की तेजी आई थी। पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में चार फीसदी की वृद्धि हुई थी जबकि चांदी 15 फीसदी उछली थी।

विज्ञापन

इसलिए बढ़ रही कीमत

वैश्विक बाजारों में आई तेजी के कारण घरेलू बाजार में सोना महंगा हुआ। इस संदर्भ में आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटीज फंडामेंटल) जिगर त्रिवेदी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में अमेरिकी और चीन के बीच चल रहे तनाव की वजह से सोने की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंची। साथ ही कमजोर अमेरिकी डॉलर और प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीदों ने निवेशकों को सोने जैसे सेफ हैवेन विकल्प की ओर धकेल दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक बाजारों में इतना रहा दाम

हाजिर सोना 1.5 फीसदी बढ़कर 1,928.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया और इसने सितंबर 2011 के 1,920.30 डॉलर के उच्च स्तर को पार कर दिया। वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना सिर्फ छह सत्रों में 1,975 डॉलर प्रति औंस हो गया। इस दौरान 160 डॉलर की तेजी। सोने का वायदा भाव 2.3 फीसदी बढ़कर 2,000 डॉलर प्रति औंस हो गया। वहीं चांदी की कीमतें 5 फीसदी बढ़कर 25.81 डॉलर हो गई।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शीर्ष सहयोगियों ने रविवार को कहा कि वे सीनेट रिपब्लिकन के साथ 10 खरब डॉलर के कोरोना वायरस राहत पैकेज पर सहमत हो गए हैं। पिछले हफ्ते यूरोपीय संघ के नेताओं ने 850 अरब डॉलर से अधिक के भारी प्रोत्साहन पर सहमति व्यक्त की थी। 


दुनियाभर में कई केंद्रीय बैंकों द्वारा अपनाई गई आक्रामक मौद्रिक ढील से भी पीली धातु को मदद मिली है क्योंकि महामारी ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर धकेल दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed