फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 6th August 2021

Gold Silver Price: करीब एक महीने का न्यूनतम स्तर पर सोना वायदा, जानिए कीमत

Fri, 06 Aug 2021 02:35 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 06 Aug 2021 02:35 PM IST
सार

आज सोना वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 47,498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 66740 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

विज्ञापन
Silver Gold Price Today in India Latest News Update on 6th August 2021
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : iStock

विस्तार

आज घरेलू बाजार में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट आई। आज एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.2 फीसदी गिरकर 47,498 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का करीब एक महीने का न्यूनतम स्तर है। चांदी की बात करें, तो यह 0.4 फीसदी की गिरावट के साथ 66740 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से 8702 रुपये नीचे है। पिछले सत्र में सोना 0.6 फीसदी और चांदी 0.9 फीसदी गिरी थी। पिछले हफ्ते के मुकाबले सोना करीब एक हजार रुपये सस्ता है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतनी है कीमत
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो आज अमेरिकी डॉलर में तेजी आई। डॉलर इंडेक्स 0.1 फीसदी बढ़कर 92.343 पर था, जिससे अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोना महंगा हो हुआ। हाजिर सोना 0.1 फीसदी गिरकर 1,802.05 डॉलर प्रति औंस पर था जबकि चांदी 25.15 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी।
विज्ञापन


सोने की कीमत पर आधारित होते हैं गोल्ड ईटीएफ
दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड समर्थित एक्सचेंज ट्रेडेड फंड या गोल्ड ईटीएफ, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग्स गुरुवार को गिरकर 1,027.61 टन हो गई। स्वर्ण ईटीएफ सोने की कीमत पर आधारित होते हैं। पीली धातु के दाम में आए उतार-चढ़ाव पर ही इसका दाम भी घटता-बढ़ता है। मालूम हो कि ईटीएफ का प्रवाह सोने में कमजोर निवेशक रुचि को दर्शाता है। एक मजबूत डॉलर अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए सोने को अधिक महंगा बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की बात करें, तो सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट्स में कहा गया है कि जुलाई में सोने का आयात एक साल पहले की तुलना में दोगुना से अधिक हो गया है क्योंकि राज्यों द्वारा लॉकडाउन प्रतिबंध हटाने के बाद मांग बढ़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed