फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today april 9 2021 MCX prices lower in Indian markets

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी: पिछले दो सत्रों में एक हजार रुपये महंगा हुआ सोना वायदा, आज आई गिरावट

Fri, 09 Apr 2021 10:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 09 Apr 2021 10:32 AM IST
सार

  • आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई। 
  • सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 46,793 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
  • वैश्विक बाजारों में हाजिर सोना 1,755.91 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।

विज्ञापन
Gold Silver Price Today april 9 2021 MCX prices lower in Indian markets
आज गोल्ड सिल्वर के रेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों में आई तेजी के बाद आज भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की वायदा कीमत में गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.1 फीसदी गिरकर 46,793 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी वायदा 0.4 फीसदी गिरकर 67,240 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। पिछले दो सत्रों में सोना 1,000 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ा है। पिछले हफ्ते पीली धातु 44,100 के एक साल के निचले स्तर तक गिर गई थी।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में इतनी रही कीमत
वैश्विक बाजारों में, कमजोर अमेरिकी डॉलर के बीच सोने की कीमत एक महीने के उच्च स्तर पर स्थिर थीं। हाजिर सोना 1,755.91 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा। इस सप्ताह अब तक सोना 1.5 फीसदी बढ़ा है, जिसे अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट का समर्थन मिला। अन्य कीमती धातुओं में, चांदी की कीमत 25.45 डॉलर पर सपाट थीं, जबकि प्लैटिनम 0.3 फीसदी गिरकर 1,225.95 डॉलर हो गया।
विज्ञापन


इस साल आ सकती है 35 फीसदी तेजी
खुदरा आभूषण उद्योग में इस साल 30-35 फीसदी तेजी की उम्मीद है। इंडिया रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा, आर्थिक गतिविधियों के कोरोना पूर्व पर पहुंचने और सोने की कीमतों में नरमी से सुधार को गति मिलेगी। इससे पहले 2020-21 की तीसरी तिमाही में त्योहारी सीजन, शादी-विवाह के कारण मांग बढ़ने और कीमतों में 10 फीसदी गिरावट के कारण सोने की मांग में तेजी देखने को मिली थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मांग में वृद्धि की वजह से चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 2021-22 में आभूषणों की मांग 30-35 फीसदी बढ़ने की उम्मीद है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है भारत
भारत दुनिया का सबसे बड़ा सोने का आयातक देश है। मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करने के लिए सोने का आयात किया जाता है। मात्रा के हिसाब से भारत सालाना 800 से 900 टन सोने का आयात करता है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed