फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold silver price on dhanteras 2019 increased

त्योहारी मांग के चलते धनतेरस पर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज के दाम

Fri, 25 Oct 2019 05:07 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 25 Oct 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
gold silver price on dhanteras 2019 increased

धनतेरस के दिन सोना खरीदना शुभ माना जाता है, जिसकी वजह से 25 अक्तूबर को सोने की कीमतों में जोरदार उछाल देखने को मिली। धनतेरस के दिन सोने में 220 रुपये की तेजी दर्ज की गई। 

विज्ञापन

इतना हुआ सोने का दाम

त्योहारी मांग के चलते सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 75 रुपये बढ़कर 38,945 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। धनतेरस पर ज्वेलरी की लिवाली में तेजी आने से सोने की कीमत में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी भी हुई महंगी

दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 220 रुपये की बढ़त देखी गई हैं। सिर्फ सोना ही नहीं, धनतेरस पर चांदी की कीमत में भी बढ़ोतरी हुई है। चांदी में 670 रुपये की तेजी दर्ज की गई है, जिसके बाद एक किलो चांदी का भाव 47,680 रुपये हो गया है। गुरुवार को चांदी 110 रुपये उछलकर 46,410 रुपये से 46,520 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार इतना रहा दाम

दरअसल, धनतेरस पर सोना, चांदी और अन्य कीमती वस्तुएं खरीदने की मान्यता है। इस कारण आज के दिन इसकी मांग बढ़ी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,506 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed