{"_id":"6226d84d01597a281a712bbb","slug":"gold-silver-latest-rate-today-gold-plunges-silver-also-slips-know-price-in-your-city-before-buying","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: आज सस्ता हो गया सोना, चांदी का भाव भी टूटा, खरीदने से पहले जानें अपने शहर में लेटेस्ट रेट","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: आज सस्ता हो गया सोना, चांदी का भाव भी टूटा, खरीदने से पहले जानें अपने शहर में लेटेस्ट रेट
Tue, 08 Mar 2022 09:45 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Mar 2022 09:45 AM IST
सार
Gold Silver Latest Rate Update: एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने की कीमत 0.10 फीसदी टूटकर 53,466 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। दूसरी ओर चांदी के दाम मे भी मामूली कमी आई है और इसका भाव गिरकर 69,964 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने और चांदी के दामों में बीते दिनों से जारी तेजी मंगलवार को थम गई और दोनों कीमती धातुओं के दाम में गिरावट दर्ज की गई। अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो पहले आपके लिए कीमती धातुओं के ताजा भाव जान लेना जरूरी है। आज सोने की कीमत 0.10 फीसदी टूटकर 53,466 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। दूसरी ओर चांदी के दाम मे भी मामूली कमी आई है और इसका भाव गिरकर 69,964 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन