फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold sales on Diwali and Dhanteras lower than last year

इस धनतेरस फीकी रही सोने की चमक, 40 फीसदी गिरी बिक्री

Mon, 28 Oct 2019 02:59 PM IST
Priyesh Mishra बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Mon, 28 Oct 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
Gold sales on Diwali and Dhanteras lower than last year
gold - फोटो : Social Media

त्योहारों के इस मौसम में भारत में सोने की चमक फीकी रही। मांग कम होने के कारण सोने की ब्रिकी में 40 फीसदी की कमी दर्ज की गई है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े सोना उपभोक्ता देश भारत में इसकी कीमत पिछले महीने रिकॉर्ड पर पहुंच गई। लेकिन, नकदी प्रवाह में कमी के कारण लोगों ने खरीदारी में कम रूचि दिखाई।

विज्ञापन


सितंबर में भारत का सोने का आयात पिछले तीन महीने के निचले स्तर पर आ गया। इसका कारण यह बताया गया कि ज्वैलर्स ने मांग कम होने के कारण अपनी खरीदारी में कटौती की थी।
विज्ञापन


आमतौर पर भारत में यह माना जाता है कि धनतेरस और दीपावली के आसपास सोने की बिक्री ज्यादा होती है। लेकिन एक अनुमान के अनुसार, इस साल धनतेरस में सोने की बिक्री 40 फीसदी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धनतेरस में दिल्ली में सोने की कीमत 39240 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई जबकि साल 2018 में धनतेरस के दौरान सोने की कीमत 32690 रुपये थी।

खुदरा व्यापारियों के संगठन के अनुसार इस साल धनतेरस में करीब 6,000 किलो सोने की बिक्री हुई। वहीं 2018 में धनतेरस पर 17,000 किलो सोने की बिक्री हुई थी।

स्वर्ण व्यापारियों के अनुसार, इस साल का धनतेरस पर व्यापार पिछले 10 साल में सबसे अधिक खराब रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed