फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold prices rise by 160 rupees, sensex crosses 36k mark

तेज मांग से 170 रुपये चमका सोना, सेंसेक्स 36,000 के पार

Fri, 28 Dec 2018 05:44 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 28 Dec 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
gold prices rise by 160 rupees, sensex crosses 36k mark

घरेलू सराफा बाजार में बढ़ी मांग से सोने की कीमतों में 170 रुपये का उछाल देखने को मिला। वहीं रुपये में मजबूती के चलते सेंसेक्स एक बार फिर से 36 हजार के पार चला गया। 

विज्ञापन


यह रहा सोने का भाव

विदेशों से मजबूत रुझान के साथ राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ी सोने की मांग से शुक्रवार को सराफा बाजार में सोने का भाव 170 रुपये उछलकर 32,620 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं, औद्योगिक इकाइयों व सिक्का निर्माताओं की ओर से ताजी लिवाली के कारण चांदी 600 रुपये तेज होकर 39,250 रुपये प्रति किलोग्राम पर जा पहुंची।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क में सोना 1,278.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रहा, जबकि चांदी 15.26 डॉलर प्रति औंस के भाव पर रही। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी व 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 170 रुपये चढ़कर 32,620 रुपये व 32,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेंसेक्स में तीसरे दिन तेजी

कारोबारी सत्र के लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को सेंसेक्स तेजी के साथ बंद हुआ। डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती के बीच विदेश संस्थागत निवेशकों द्वारा की गई खरीदारी से यह तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 269.44 अंक चढ़कर 36,076.72 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 80.10 अंक की बढ़त के साथ 10,859.90 पर बंद हुआ। इस सप्ताह सेंसेक्स में 334.65 और निफ्टी में 105.9 अंक की मजबूती देखी गई।

इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखी गई और कारोबार के दौरान यह 37 पैसे की तेजी के साथ 69.98 के उच्च स्तर पर रहा। ब्रेंट क्रूड 1.95 फीसदी की बढ़त के साथ 53.76 डॉलर प्रति बैरल रहा।


इनके शेयर चढ़े

सनफार्मा, बजाज फाइनेंस, वेदांता, एचडीएफसी, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में 2.98 फीसदी तक की तेजी देखी गई। वहीं, यस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एसबीआई और कोटक बैंक के शेयरों में दो फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई।

इनके शेयर में गिरावट

कारोबार के दौरान टीसीएस, बजाज ऑटो, हीरो मोटोकॉर्प, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड और इन्फोसिस के शेयरों में 0.70 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed