Gold Silver Rate Today: आज फिर बढ़ गए सोने के दाम, चांदी भी 195 रुपये महंगी, खरीदने से पहले जानें ताजा भाव
Gold Silver Latest Price In India: सोना मामूली रूप से 62 रुपये महंगा हुआ है, तो वहीं चांदी की चमक 195 रुपये बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें तेजी के साथ 47,262 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोमवार को सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जहां सोना मामूली रूप से 62 रुपये महंगा हुआ है, तो वहीं चांदी की चमक 195 रुपये बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें तेजी के साथ 47,262 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ चांदी भी 195 रुपये की तेजी के साथ 60,122 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले कारोबारी दिन में यह 59,927 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाल
एचडीएफसी सिक्योरिटीज (कमोडिटीज) के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेजी के साथ 1,786 डॉलर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 22.33 रुपये प्रति औंस पर सपाट थी। सोने की कीमतें सोमवार को हल्की तेजी के साथ कॉमेक्स कारोबार पर स्पॉट गोल्ड की कीमतों के साथ 1,786 डॉलर प्रति औंस पर थीं।