फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: सोना 1500 रुपये गिरकर 1.29 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर, जानें चांदी का हाल

Fri, 14 Nov 2025 07:21 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Fri, 14 Nov 2025 07:21 PM IST
सार

सोने की कीमत 1,500 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वहीं चांदी की कीमत में 4,200 रुपये की गिरावट के साथ 1,64,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि कि है। 

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोना- चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों के बाद कमजोर वैश्विक रुख के कारण शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 1,500 रुपये की गिरावट के साथ 1,29,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अधिकारियों ने संकेत दिया कि ताजा आर्थिक आंकड़ों के अभाव में ब्याज दरों में और कटौती में देरी हो सकती है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली इस बहुमूल्य धातु का भाव 1,500 रुपए घटकर 1,28,800 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। वहीं चांदी की कीमत भी 4,200 रुपये की गिरावट के साथ 1,64,800 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।

विज्ञापन

ब्याज दरों में कटौती को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से सोने में नरमी आई 

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि फेडरल रिजर्व की अगली ब्याज दर कटौती को लेकर अनिश्चितता बढ़ने से सप्ताह के अंत में सोने में नरमी आई। उन्होंने कहा कि ताजा आर्थिक आंकड़ों की कमी के कारण फेड के अधिक अधिकारी सतर्क हो गए हैं, क्योंकि सरकारी एजेंसियां 1 अक्तूबर से शटडाउन संबंधी देरी से प्रभावित हैं।

विज्ञापन

वैश्विक बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट 

विदेशी बाजार में सोना हाजिर 33.58 डॉलर या करीब एक प्रतिशत गिरकर 4,137.88 डॉलर प्रति औंस पर आ गया जबकि चांदी हाजिर 0.49 प्रतिशत गिरकर 52.03 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी एंड करेंसी) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि फेडरल रिजर्व के सदस्यों की टिप्पणियों के कारण सोने की कीमतें कमजोर रहीं, क्योंकि नए आर्थिक आंकड़ों की कमी से ब्याज दरों में और कटौती में देरी हो सकती है। इससे सर्राफा बाजार में धारणा कमजोर हुई। डॉलर इंडेक्स मजबूत हुआ, जिससे सोने पर अतिरिक्त दबाव पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed