फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold: डॉलर की तेजी के कारण सोने में तीसरे सप्ताह गिरावट, फेड की टिप्पणियों से सुरक्षित निवेश पर पड़ा असर

Sat, 08 Nov 2025 06:58 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 08 Nov 2025 06:58 PM IST
सार

Gold: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 165 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुक्रवार को 1,21,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। सोने का भाव भाव मोटे तौर पर 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI

विस्तार

सोने की कीमतों में लगातार तीसरे सप्ताह गिरावट जारी रही। जानकारों का मानना है कि मजबूत अमेरिकी डॉलर और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की सतर्क टिप्पणियों का निवेशकों की धारणा पर असर पड़ा है।  

विज्ञापन

डॉलर की मजबूती और फेड अधिकारियों की टिप्पणी से सोना पड़ा नरम

उन्होंने कहा है कि डॉलर में आ रही लगातार मजबूती और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की प्रतीक्षा और निगरानी की नीति के कारण सुरक्षित निवेश वाली इस परिसंपत्ति की मांग कम हुई है। दूसरी ओर, छुट्टियों के कारण छोटे कारोबारी सप्ताह में सर्राफा बाजार की कीमतें सीमित दायरे में बनी रहीं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Work Life Balance: 'हर मंगलवार 5 बजे ऑफिस छोड़ने से मिला फायदा', वर्क लाइफ बैलेंस पर नेटफ्लिक्स के को-फाउंडर
विज्ञापन
विज्ञापन


मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोने का वायदा भाव पिछले सप्ताह 165 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ शुक्रवार को 1,21,067 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।


ये भी पढ़ें: BOB Report: अक्तूबर में भारत की सीपीआई मुद्रास्फीति घटने का अनुमान, बैंक ऑफ बड़ौदा ने रिपोर्ट में बताया कारण

साोने का भाव मोटे तौर पर 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर

सोने का भाव भाव मोटे तौर पर 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। यह 17 अक्तूबर के अपने उच्चतम स्तर 1.32 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से अब भी लगभग 11,000 रुपये नीचे है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स पर दिसंबर डिलीवरी वाले सोना वायदा का भाव बीते सप्ताह 13.3 डॉलर यानी 0.33 प्रतिशत बढ़कर 4,009.8 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ेंFishing: मछुआरों को मिलेगा क्यूआर कोड वाला आधार या फिशर आईडी कार्ड, गहरे समुद्र में मछली पकड़ने के नए नियम

विश्लेषकों के अनुसार हफ्ते की की शुरुआत में सोने ने मजबूती के साथ शुरुआत की। सोने में थोड़े समय के लिए 4,000 डॉलर के स्तर से ऊपर कारोबार हुआ, लेकिन फिर मजबूत डॉलर के कारण कीमतों में गिरावट आई। सप्ताह के बीच में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति के कारण सोने को सीमित समर्थन मिला। इससे सोने को अपनी गिरावट संभालने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed