फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High

Gold Silver Price: सोने की कीमत पहली बार एक लाख के पार, वायदा कीमतों में भी बंपर उछाल

Tue, 22 Apr 2025 02:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 22 Apr 2025 02:44 PM IST
सार

Gold Silver Price: अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये की उछाल के साथ एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold All Time High
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

देश में पहली बार सोने की कीमत पहली बार 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को 99.9% शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,800 रुपये की उछाल के साथ एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गई।

विज्ञापन

 

1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचा सोना

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 1,800 रुपये चढ़कर 1,01,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गई, जो सोमवार को 99,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


स्थानीय बाजार में मंगलवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 2,800 रुपये की तेजी के साथ 1,02,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले सत्र में सोना 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर से अब तक सोने में 29% की तेजी

सोना खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाने वाला अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को है। चालू शादी का सीजन मई के अंत तक जारी रहेगा। दिसंबर 2024 से अब तक पीली धातु 22,650 रुपये प्रति 10 ग्राम या लगभग 29 प्रतिशत बढ़ चुकी है। इस बीच, मंगलवार को चांदी की कीमत 98,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।


जानकारों के अनुसार "पीली धातु का नया सर्वकालिक उच्च स्तर मुख्य रूप से ब्याज दर में कटौती के संबंध में राष्ट्रपति ट्रम्प और अमेरिकी फेड अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के बीच बढ़ते तनाव से प्रभावित है।"

कामा ज्वेलरी के प्रबंध निदेशक कोलिन शाह ने कहा, "इसके अतिरिक्त, ट्रम्प और फेड चेयरमैन पॉवेल के बीच तनाव के बाद अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, और अमेरिका-चीन व्यापार युद्ध को लेकर अनिश्चितताएं सोने की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण हैं।"

शाह ने कहा कि सोने की कीमत में वृद्धि हो रही है, लेकिन अमेरिकी डॉलर में गिरावट से अन्य मुद्राओं में सोना सस्ता हो जाएगा, जिससे मांग-कीमत का संतुलन बना रहेगा। उन्होंने कहा, "घरेलू बाजारों में यह देखा गया है कि अक्षय तृतीया जैसे त्यौहारी सीजन के आसपास सोने की कीमत में मामूली वृद्धि देखी जाती है, ऐसा मांग बढ़ने के कारण होता है।"

एमसीएक्स पर जून अनुबंध 2.14% बढ़कर 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर 

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में बहुमूल्य धातु का सबसे अधिक कारोबार वाला जून अनुबंध 2,079 रुपये या 2.14 प्रतिशत बढ़कर 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

बाद में यह रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गया और 21,899 लॉट के साथ 1,171 रुपये या 1.2 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। एमसीएक्स पर धातु का अगस्त अनुबंध 2,048 रुपये या 2.1 प्रतिशत बढ़कर 1,00,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया। इसके अलावा, कमोडिटी एक्सचेंज में सोने का अक्टूबर अनुबंध 2,016 रुपये या 2.05 प्रतिशत बढ़कर 1,00,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर को छू गया।

डॉलर में लगातार कमजोरी के बाद सोने में उछाल

विदेशी बाजारों में सोना हाजिर 75.55 डॉलर या 2.2 प्रतिशत बढ़कर 3,499.92 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। बाद में, सोना 42.56 डॉलर या 1.24 प्रतिशत बढ़कर 3,466.93 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। इसके अलावा कॉमेक्स सोना वायदा भी 83.76 डॉलर या 2.44 प्रतिशत बढ़कर पहली बार 3,500 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया।

जानकारों ने कहा, "डॉलर की निरंतर कमजोरी, ट्रम्प-पॉवेल गतिरोध, तथा नए टैरिफ से उत्पन्न आर्थिक चुनौतियों के बारे में निवेशकों की चिंता के कारण कॉमेक्स गोल्ड ने अपनी बढ़त को बढ़ाते हुए पहली बार 3,500 अमेरिकी डॉलर को पार कर लिया।"

कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला ने कहा, "चीन की ओर से दी गई चेतावनी, जिसमें देशों को अमेरिका के साथ उसके खर्च पर व्यापार समझौते करने के प्रति आगाह किया गया है। इसके बाद भू-राजनीतिक और आर्थिक जोखिमों को देखते हुए सोने की मांग बढ़ी है।"



चैनवाला ने कहा कि निवेशक अब मौद्रिक नीति की दिशा पर और अधिक स्पष्टता के लिए फेडरल रिजर्व के कई अधिकारियों की आगामी टिप्पणियों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।एशियाई बाजार में हाजिर चांदी 32.70 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed