फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, चांदी 1000 रुपये उछली

Wed, 16 Oct 2024 05:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 16 Oct 2024 05:48 PM IST
सार

Gold Silver Price: कारोबारियों के अनुसार स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मजबूत मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा, शेयर बाजारों में गिरावट के कारण भी सोने की कीमतों को मजबूती मिली, क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ओर रुख किया है।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार आभूषण विक्रेताओं की ओर से खरीदारी जारी रहने के कारण बुधवार को देश की राजधानी में सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 78,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नये सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। पिछले सत्र में मंगलवार को यह बहुमूल्य धातु 78,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


इस दौरान औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ताजा लिवाली से चांदी भी 1,000 रुपये बढ़कर 93,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी 92,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
विज्ञापन


वहीं, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपए की तेजी के साथ 78,500 रुपए प्रति 10 ग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया, जबकि पिछले सत्र में यह 78,250 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की मजबूत मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी आई है। इसके अलावा, शेयर बाजारों में गिरावट के कारण भी सोने की कीमतों को मजबूती मिली, क्योंकि निवेशकों ने सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की ओर रुख किया है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर वायदा कारोबार में दिसंबर डिलीवरी सोना अनुबंध 268 रुपये या 0.35 प्रतिशत बढ़कर 76,628 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। एक्सचेंज में दिसंबर डिलीवरी चांदी का वायदा भाव 580 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत बढ़कर 92,203 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट रिसर्च एनालिस्ट- कमोडिटी एंड करेंसी, जतीन त्रिवेदी ने कहा, "एमसीएक्स में बढ़त के साथ सोने की कीमतें चढ़ी रहीं, जबकि कॉमेक्स सोना 2,675 डॉलर से ऊपर कारोबार करता दिखा। कारोबारियों को उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती के अपने रुख पर कायम रहेगा।"

इससे पीली धातु के प्रति तेजी की भावना बनी हुई है, जो सितंबर में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। त्रिवेदी ने कहा कि तब से सोना 2,600 डॉलर प्रति औंस के निचले से मध्यम स्तर पर स्थिर हो रहा है, क्योंकि व्यापारियों को फेड की ओर से ब्याज दरों में कटौती की धीमी गति का अनुमान है।

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स सोना वायदा 0.51 प्रतिशत बढ़कर 2,692.50 डॉलर प्रति औंस हो गया। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के कमोडिटी रिसर्च सेगमेंट के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "गवर्नर क्रिस्टोफर वालर ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था में लचीलेपन के हालिया संकेतों और स्थिर मुद्रास्फीति का हवाला देते हुए आने वाले महीनों में दरों में और कटौती करने के सतर्क रुख का समर्थन किया है।"

कमोडिटी विशेषज्ञों के अनुसार, कम अपेक्षित ब्याज दरें सोने की कीमतों के लिए सकारात्मक हैं, क्योंकि इससे गैर-ब्याज भुगतान वाली परिसंपत्ति के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के निकट आने से  वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ती है, जिससे पीली धातु को मजबूत समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि फेड के अधिकारी वर्ष के अंत तक ब्याज दरों में कितनी कटौती होगी, इसे लेकर विभाजित हैं। ब्याज दरों पर आखिरकार क्या निष्कर्ष निकलता है इस पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। 


एशियाई बाजार में चांदी 0.91 प्रतिशत बढ़कर 32.05 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। मोदी ने कहा कि इस सप्ताह कारोबारियों का ध्यान अमेरिकी खुदरा बिक्री, औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) और चीन के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) आंकड़ों पर रहेगा, इससे निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed