{"_id":"6201ed9aa19b441e1b2719fa","slug":"gold-brightness-increased-silver-weakened-know-latest-price-update-of-your-city-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोने की चमक बढ़ी, चांदी हुई कमजोर, खरीदने से पहने जान लें अपने शहर का भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोने की चमक बढ़ी, चांदी हुई कमजोर, खरीदने से पहने जान लें अपने शहर का भाव
Tue, 08 Feb 2022 09:42 AM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 08 Feb 2022 09:42 AM IST
सार
Gold Silver Latest Price Update Today: एमसीएक्स पर मंगलवार को जहां सोने की कीमत में तेजी आई, वहीं चांदी का दाम फिसल गया। आज 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 48,260 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं इसके विपरीत चांदी की कीमत 0.36 फीसदी टूटकर 61,814 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एमसीएक्स पर मंगलवार को सोने के दाम में इजाफा हुआ, जबकि चांदी की कीमतों में कमी देखने को मिली, अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। आज 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 48,260 रुपये पर पहुंच गई है। वहीं इसके विपरीत चांदी की कीमत 0.36 फीसदी टूटकर 61,814 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
विज्ञापन
इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
विज्ञापन
यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।
विज्ञापन