{"_id":"61c99c25cc25033c521ab54c","slug":"gold-became-expensive-even-today-silver-price-decreased-by-342-rupees-know-the-latest-price","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Rate Today: सोना आज भी महंगा, चांदी की कीमत 342 रुपये कम हुई, जानें ताजा भाव ","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Rate Today: सोना आज भी महंगा, चांदी की कीमत 342 रुपये कम हुई, जानें ताजा भाव
Mon, 27 Dec 2021 04:29 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Mon, 27 Dec 2021 04:29 PM IST
सार
Gold Silver Latest Rate In India: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को सोना मामूली 18 रुपये की तेजी के साथ 47,175 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को सोना मामूली 18 रुपये की तेजी के साथ 47,175 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,157 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की चमक में कई कमी
सोने की कीमत में तेजी के विपरीत आज दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में कमी आई है। चांदी 342 रुपये की गिरावट के साथ 60,710 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, जो पिछले कारोबारी दिन में 61,052 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार का हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,809 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.75 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि सोने की कीमतों में मजबूती के साथ कॉमेक्स में सोमवार को 1,809 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। मिश्रित वैश्विक संकेतों से सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई।
विज्ञापन