फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Silver Price Today in Hindi: Gold and silver prices moved higher today know the rates

Gold Silver Price: नहीं थम रहा सोने-चांदी में बढ़ोतरी का सिलसिला, जानिए आज कितनी बढ़ी वायदा कीमत

Fri, 07 Aug 2020 12:11 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 07 Aug 2020 12:11 PM IST
विज्ञापन
Gold Silver Price Today in Hindi: Gold and silver prices moved higher today know the rates
सोने चांदी की कीमत - फोटो : pixabay

भारतीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतें आज फिर बढ़ गई हैं। एमसीएक्स पर अक्तूबर का सोना वायदा 300 रुपये बढ़कर 56143 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए स्तर पर पहुंच गया। चांदी वायदा 1,750 रुपये यानी 2.3 फीसदी बढ़कर 77,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में सोने की वायदा कीमत में 1.3 फीसदी यानी 720 रुपये प्रति ग्राम की वृद्धि हुई थी, इंट्राडे हाई 56,079 रुपये प्रति 10 ग्राम था, जबकि चांदी 5.6 फीसदी यानी 4,100 रुपये प्रति किलोग्राम उछल गई थी। भारत में, इस साल सोना 44 फीसदी ऊपर है।

विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में, सोने ने फिर अपना रिकॉर्ड तोड़ा। अधिक प्रोत्साहन की संभावना और अमेरिका-चीन के तनाव की वजह से सोने की मांग को बढ़ावा मिला है। हाजिर सोना 0.3 फीसदी की तेजी के साथ 2,068.32 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 30 डॉलर पर बंद हुई। इसमें 2.6 फीसदी की तेजी आई।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त कमजोर अमेरिकी डॉलर से भी सोने की कीमतों को समर्थन मिला, जससे यह अन्य मुद्राओं के धारकों के लिए कम महंगा हो गया। डॉलर इंडेक्स, जो छह अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की ताकत को मापता है, दो साल से अधिक कम था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में, कोरोना वायरस संकट, कम वास्तविक दरों, एक कमजोर डॉलर और भू राजनीतिक जोखिम के कारण इस साल सोने में 35 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। बैंक ऑफ अमेरिका ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि 18 महीनों में सोना 3,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है और 2021 में चांदी 35 डॉलर तक पहुंच सकती है।


इस बीच, भारत में आज सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की किस्त बंद हो रही है। निर्गम मूल्य 5,334 प्रति ग्राम तय किया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने और ऑनलाइन भुगतान करने वालों को 50 प्रति ग्राम की छूट मिलती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed