फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   bharatiya mazdoor sangh is against new policy of epf

बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती के विरोध में उतरा बीएमएस

Sun, 20 Mar 2016 01:03 AM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Sun, 20 Mar 2016 01:03 AM IST
सार

  • बाजार से संबद्ध आर्थिक नीतियां भारत के लिए उपयुक्त नहीं
  • सरकार निर्णय पर पुनर्विचार करे
  • हालिया घोषणा से प्रधानमंत्री की जन धन योजना भी प्रभावित होगी

विज्ञापन
bharatiya mazdoor sangh is against new policy of epf
भारतीय मजदूर संघ का प्रतीक चिन्ह

विस्तार

संघ समर्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) ने शनिवार को छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती का विरोध किया और कहा कि बाजार से संबद्ध आर्थिक नीतियां भारत के लिए उपयुक्त नहीं हैं। बीएमएस के महासचिव बृजेश उपाध्याय ने कहा, ‘भारतीय मजदूर संघ छोटी और लंबी अवधि की बचत योजनाओं की ब्याज दर घटाने का विरोध करता है। हम मांग करते हैं कि सरकार को छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वाले आम आदमी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए।’

विज्ञापन


बीएमएस ने सरकार से देश के आर्थिक मॉडल में बदलाव करने को कहा क्योंकि इसके अनुसार बाजार से संबद्ध आर्थिक नीतियां भारत के लिए उपयुक्त नहीं हैं। उपाध्याय ने कहा, ‘ब्याज दरें घटने से आम आदमी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। अब वे बैंक में पैसे नहीं रखेंगे और बैंक पहले से ही बुरी स्थिति में हैं।’
विज्ञापन


संघ समर्थित इस मजदूर संगठन का रुख सरकार की आर्थिक नीतियों के प्रति आलोचनात्मक रही है। बीएमएस ने कहा है कि ब्याज दर घटाने की हालिया घोषणा से प्रधानमंत्री की जन धन योजना भी प्रभावित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल बोले, मध्य वर्ग पर मोदी का एक और प्रहार

bharatiya mazdoor sangh is against new policy of epf

पहले किसान, फिर गरीब और अब मध्य वर्ग मोदी सरकार के निशाने पर है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर मध्य वर्ग से राहत छीन लेने का आरोप लगाते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट में राहुल गांधी ने कहा है कि पीपीएफ केवीएफ की व्याज दरों में कटौती कड़ी मेहनत करके पैसा बचाने वाले मध्यवर्ग पर मोदी सरकार का दूसरा हमला है।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में तंज कसते हुए कहा है कि मोदी जी आपके लोग आपकी तरह इवैंट मैनेजमेंट पालिट्किस की तरफ देख रहे हैं।

केन्द्र सरकार ने शुक्रवार को प्रमुख केन्द्रीय बचत योजनाओं से ब्याज दर में कटौती की है। इसमें पीपीएफ, किसान विकास पत्र, रिकरिंग डिपॉजिट, सुकन्या योजना समेत सभी प्रमुख बचत योजनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed