फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Best Performing Stocks in 2023 Giving Multibagger Return to Investors in India Know More Details in Hindi

Share Market 2023: छलांग मारते बाजार में इन शेयरों ने किया मालामाल, सबसे कम मुनाफा देने वाली कंपनी ये रही

Fri, 29 Dec 2023 03:32 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 29 Dec 2023 03:32 PM IST
सार

Share Market 2023: पिछले एक साल के दौरान निफ्टी 50 के 50 में से 48 शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इनमें छह शेयरों ने 50 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया। इनमें टाटा मोटर्स के शेयर सबसे आगे रहे। बीते एक साल में टाटा मोटर्स के शेयर करीब 104.16 प्रतिशत तक उछले हैं।

विज्ञापन
Best Performing Stocks in 2023 Giving Multibagger Return to Investors in India Know More Details in Hindi
शेयर मार्केट अपडेट - फोटो : amarujala.com

विस्तार

खुदरा और विदेशी निवेशकों की ओर से लगातार निवेश और कंपनियों की आय में मजबूत वृद्धि की उम्मीदों के बीच 2023 का साल बाजार के लिए बढ़िया साबित हुआ। भारतीय शेयर बाजार 2023 में आठ साल की रिकॉर्ड तेजी के बाद लगातार नए ऑलटाइम हाई की ओर बढ़ा। 2023 में सेंसेक्स के 30 में से 30 शेयर सकारात्मक रिटर्न देने में सफल रहे। वहीं निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 निवेशकों को मुनाफा कराया। ब्लूमबर्ग न्यूज की ओर से 10 फंड मैनेजरों और रणनीतिकारों पर किए गए अनौपचारिक सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है। 

विज्ञापन

2024 में भी शेयर बाजार में मजबूती जारी रहने के अनुमान

सर्वे में सात फंड मैनेजरों ने कहा कि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 2024 में भी बढ़त का सिलसिला बरकरार रखेगा। इन में से दो ने तो कम से कम 10% से अधिक की मजबूती का अनुमान लगाया है। सर्वे में महज एक ने भारतीय बाजार के सपाट रहने जबकि दो ने गिरावट का अनुमान जताया है। साल 2023 में निफ्टी 50 ने एमएससीआई के एशिया प्रशांत और उभरते बाजारों के सूचकांकों मिले रिटर्न को पछाड़ते हुए लगभग 19.37% की बढ़त हासिल की।

विज्ञापन

भारतीय बाजार का मूल्यांकन पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर पहुंचा

इस अप्रत्याशित बढ़त के बाद भारत के शेयर बाजार का मूल्यांकन पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर से ऊपर पहुंचा गया, जो हांगकांग के करीब है। भारत दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज वृद्धि और अपने सबसे बड़े उभरते बाजार और चीन के प्रति निवेशकों की लगातार चिंताओं के कारण अगले साल के लिए एशिया में सबसे पसंदीदा बाजारों में से एक बना हुआ है। आइए जानते उन शेयरों के बारे में जिन्होंने 2023 में निवेशकों को दमदार मुनाफा देते हुए बाजार को नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Best Performing Stocks in 2023 Giving Multibagger Return to Investors in India Know More Details in Hindi
शेयर बाजार 2023 - फोटो : amarujala.com

2023 में निफ्टी 50 के इन शेयरों ने किया मालामाल

पिछले एक साल के दौरान निफ्टी 50 के 50 में से 48 शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। इनमें छह शेयरों ने 50 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया। इनमें टाटा मोटर्स के शेयर सबसे आगे रहे। बीते एक साल में टाटा मोटर्स के शेयर करीब 104.16 प्रतिशत तक उछले हैं। 50 से अधिक का बढ़त हासिल करने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स के बाद बजाज ऑटो, एनटीपीसी, कोल इंडिया, लार्सन टुब्रो और हीरो मोटो कॉर्प का नंबर है। बजाज ऑटो के शेयरों ने बीते एक साल में 88.71% की बढ़त हासिल की है। वहीं एनटीपीसी, कोल इंडिया, लासर्न टुब्रो, और हीरो मोटोकॉर्प के के शेयर क्रमशः 86.66%, 70.40%, 66.80% और 52.63% तक उछले हैं।

निफ्टी 50 के ये शेयर मजबूत हुए पर मिला सपाट रिटर्न

2023 में निफ्टी 50 के कुछ ऐसे शेयर भी रहे जिन्होंने निवेशकों को फायदा तो पहुंचाया पर बहुत बड़ा फायदा नहीं पहुंचा पाए। इन शेयरों में निवेशकों को पांच प्रतिशत से कम का मुनाफा मिला। 2023 में सबसे कम मुनाफा देने वाले निफ्टी के शेयरों में पहले नंबर इंफोसिस का नाम रहा। इंफोसिस के शेयरों पर निवेशकों को महज 1.64% का रिटर्न मिल पाया। उसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों का नंबर रहा जिसने अपने निवेशकों को 1.86% का रिटर्न दिया। हिंदुस्तान यूनिलीवर, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक ने निवेशकों को क्रमशः 3.39%, 4.14%, 4.23% और 4.71% का रिटर्न दिया।

Best Performing Stocks in 2023 Giving Multibagger Return to Investors in India Know More Details in Hindi
शेयर बाजार 2023 - फोटो : amarujala.com

50 शेयरों में केवल दो में निवेशकों को हुआ नुकसान

2023 में निफ्टी 50 के 50 शेयरों में केवल दो शेयरों में निवेश पर निवेशकों को नुकसान उठाना पड़ा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एनएसई निफ्टी 50 बेंचमार्क के घटक यूपीएल के शेयरों में निवेशकों को 18.62 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा। 2023 की शुरुआत में ही अदाणी समूह के बारे में सार्वजनिक की गई हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। निफ्टी 50 में शामिल समूह कंपनी मूल कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरों में सालाना आधार पर 25.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि साल के शुरुआती महीनों में गिरावट के बाद कंपनी के शेयर संभले और समय के साथ-साथ निवेशकों का भरोसा भी लौटता गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed