{"_id":"5f2286a08341784e0d66c791","slug":"arvind-kejriwal-government-reduced-vat-on-fuel-know-where-you-will-get-cheapest-diesel-in-ncr","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल की कीमत में भारी कटौती, जानिए NCR में कहां मिल रहा है सबसे सस्ता तेल","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
डीजल की कीमत में भारी कटौती, जानिए NCR में कहां मिल रहा है सबसे सस्ता तेल
Thu, 30 Jul 2020 02:06 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 30 Jul 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार ने आज आम जनता को बड़ी राहत दी है। सरकार ने डीजल पर वैट की दर को 30 फीसदी से घटाकर 16.75 फीसदी करने का फैसला किया है। इससे राजधानी में डीजल की कीमत 8.36 रुपये प्रति लीटर सस्ती हो गई है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी जानकारी
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में डीजल पर वैट घटाने का फैसला किया गया। केजरीवाल ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैट में कटौती के बाद डीजल के दाम 8.36 रुपये प्रति लीटर घट जाएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की अर्थव्यवस्था को उबारने में अभी कई चुनौतियां सामने हैं। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हम लोगों के सहयोग से इन चुनौतियों का सामना करेगें। उन्होंने कहा कि इस कटौती के बाद दिल्ली में अब डीजल का दाम 82 रुपये प्रति लीटर से घटकर 73.64 रुपये प्रति लीटर रह जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के व्यापारी और उद्योगपति डीजल पर वैट में कटौती की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
पेट्रोल से महंगा था डीजल
आज दिल्ली में एक लीटर डीजल 81.94 रुपये के भाव से बिक रहा था और पेट्रोल 80.43 रुपये प्रति लीटर पर। वैट घटाने के बाद दिल्ली में डीजल अब 73.64 रुपये प्रति लीटर हो जाएगा। मालूम हो कि दिल्ली देश का एकमात्र ऐसा राज्य था जहां डीजल की कीमत पेट्रोल से ज्यादा हो गई थी। भारत के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ था। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली सरकार ने डीजल पर वैट बढ़ाकर 30 फीसदी कर दिया था।
NCR के अन्य शहरों में इतना है रेट
NCR के अन्य शहरों की बात करें, तो आज नोएडा में डीजल 73.83 और पेट्रोल 81.08 रुपये प्रति लीटर का मिल रहा है। फरीदाबाद इसकी कीमत क्रमश: 74.20 रुपये और 78.88 रुपये है। गाजियाबाद और गुड़गांव में डीजल क्रमश: 73.68 रुपये प्रति लीटर और 73.84 रुपये प्रति लीटर है। यानी अब दिल्ली में डीजल सबसे सस्ता हो गया है।