चलाते हैं खराब तरीके से गाड़ी तो फिर देना होगा ज्यादा बीमा प्रीमियम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप गाड़ी (कार, बाइक, ट्रक, बस, टेम्पो, ऑटो, टैक्सी आदि) चलाते समय ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन नहीं करते हैं तो फिर अगली बार बीमा पर ज्यादा प्रीमियम देने के लिए तैयार हो जाइये। सड़क परिवहन मंत्रालय जल्द ही इस संबंध में नये नियमों को लागू करने जा रहा है।
पांच साल का देखा जाएगा रिकॉर्ड
पिछले पांच सालों में आपने कितनी बार ट्रैफिक नियमों को तोड़ा है उसको देखा जाएगा। इसी आधार पर आप पर वाहन बीमा की प्रीमियम राशि को तय किया जाएगा। हालांकि जो लोग गाड़ी चलाते वक्त ट्रैफिक नियमों का सही तरीके से पालन करते हैं तो फिर ऐसे लोगों को कम बीमा प्रीमियम देना होगा।
इरडा के साथ करेगा टाईअप
परिवहन मंत्रालय जल्द ही भारतीय बीमा नियामक प्राधिकरण (इरडा) के साथ इस बारे में जल्द टाईअप करने जा रहा है। इससे परिवहन मंत्रालय के अलावा ट्रैफिक पुलिस और बीमा पॉलिसी जारी करने वाली कंपनियों को भी एक सॉफ्टवेयर के जरिए जोड़ा जाएगा।
वाहन बीमा नहीं कराने वालों पर भी नजर
मंत्रालय इरडा के डाटाबेस को जल्द ही वाहन सॉफ्टवेयर से लिंक करने जा रहा है। इस सॉफ्टवेयर की मदद से विभाग को पता चल जाएगा कि कौन अपनी गाड़ी का समय पर बीमा नहीं कराता है। ऐसे में सड़क पर चल रही गाड़ी को ट्रैफिक पुलिस जब्त कर सकेगी। जब्त की गई गाड़ी को तभी छोड़ा जाएगा, जब उसका वाहन स्वामी ने बीमा करा लिया हो।
सड़क दुर्घटनाओं में हो सकती है कमी
मंत्रालय का मानना है कि उसके इस कदम से सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है। अभी भारत में हर साल 5 लाख से अधिक सड़क दुर्घटनाएं होती हैं, जिनमें 1.5 लाख लोगों की जान चली जाती है।