YES Bank: ऐसे संकट से उबरेगा यस बैंक, 18 मार्च को हटेगी रोक, जानें सरकार का प्लान
आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक को उबारने के लिए सरकार ने यस बैंक के पुनर्गठन की योजना अधिसूचित की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरकार ने वर्तमान प्रशासक प्रशांत कुमार को प्रबंध निदेशक, सीईओ नियुक्त कर दिया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, यस बैंक पर लगी रोक 18 मार्च की शाम छह बजे से हटा ली जाएगी। गजट अधिसूचना में बताया गया कि यस बैंक पुनर्गठन योजना 13 मार्च, 2020 से प्रभावी होगी। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यस बैंक के पुनर्गठन से जुड़ी योजना के बारे में जानकारी दी।
'Yes Bank Ltd Reconstruction Scheme, 2020' notified by Union Finance Ministry, yesterday. The moratorium on the bank will be lifted within 3 days of the notification and a new board, having at least 2 directors of SBI, will take over within 7 days of the issuance of notification. pic.twitter.com/rR0eHVtVY3
— ANI (@ANI) March 14, 2020विज्ञापन
निर्मला सीतारमण ने बताई योजना
निर्मला सीतारमण ने बताया कि एसबीआई ने यस बैंक 49 फीसदी तक निवेश किया है। इसके साथ ही अन्य निवेशकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। एसबीआई के करीब 26 फीसदी निवेश की लॉक-इन अवधि तीन साल होगी। जबकि दूसरे निवेशकों के 75 फीसदी निवेश राशि की लॉक-इन अवधि तीन वर्ष होगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह भी कहा कि पूंजीगत आवश्यकताओं को तत्काल और बाद में बढ़ाने के लिए अधिकृत पूंजी को 1100 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 6200 करोड़ रुपये कर दिया गया है।
वित्त मंत्री ने कहा कि यस बैंक के पुनर्गठन की योजना को अधिसूचित करने के 3 दिनों के भीतर मौजूदा पाबंदियां हटा दी जाएगी। एक नया बोर्ड बनेगा जिसमें एसबीआई (SBI) के कम से कम दो निदेशक होंगे, जो अधिसूचना जारी होने के 7 दिनों के भीतर कार्यभार संभाल लेंगे।
आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, कोटक और एक्सिस लगाएंगे 3,100 करोड़
संकट में फंसे यस बैंक में आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, कोटक और एक्सिस बैंक कुल 3,100 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। चारों निजी बैंकों ने शुक्रवार को यह एलान करते हुए कहा कि यस बैंक की हिस्सेदारी खरीदकर यह निवेश किया जाएगा।
आईसीआईसीआई बैंक ने दिया बयान
आईसीआईसीआई बैंक ने कहा कि उसके बोर्ड ने यस बैंक में 1,000 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी है। यह निवेश 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से किया जाएगा। इस प्रकार आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक 100 करोड़ शेयर खरीदेगी। बैंक ने एक नियामकीय फाइलिंग में कहा, ‘इस निवेश के क्रम में यस बैंक में आईसीआईसीआई बैंक हिस्सेदारी 5 फीसदी से ज्यादा हो जाएगी।’
उधर, गिरवी ऋणदाता कंपनी एचडीएफसी भी पुनर्गठन योजना के तहत यस बैंक में 1,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इसके अलावा कोटक महिंद्रा बैंक ने 500 करोड़ रुपये और एक्सिस बैंक ने 600 करोड़ रुपये के निवेश का एलान किया है। सभी निजी बैंकों के निवेश पर तीन सील की लॉक-इन अवधि लागू होगी।
बंधन बैंक करेगा 300 करोड़ रुपये का निवेश
निजी क्षेत्र के बंधन बैंक ने रिजर्व बैंक की पुनर्गठन योजना के तहत 300 करोड़ रुपये का निवेश करने की घोषणा की है। बंधन बैंक ने शुक्रवार देर रात शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसके निदेशक मंडल ने यस बैंक के दो रुपये प्रत्येक के 30 करोड़ शेयर आठ रुपये प्रति शेयर के प्रीमियम पर खरीदने की मंजूरी दे दी है। इस तरह बंधन बैंक द्वारा यस बैंक में 300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।