फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Yes Bank crisis RBI release plan to revive bank, seek suggestion from depositors, SBI will invest

यस बैंक संकट: बैंक बचाने के लिए आरबीआई ने जारी की योजना, एसबीआई करेगा निवेश

Sat, 07 Mar 2020 08:36 AM IST
Sneha Baluni बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 07 Mar 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Yes Bank crisis RBI release plan to revive bank, seek suggestion from depositors, SBI will invest
यस बैंक में निवेश करेगा एसबीआई - फोटो : Yes Bank and SBI

वित्तिय संकट से जूझ रहे यस बैंक को बचाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शनिवार को एक कार्ययोजना जारी की है। जिसके तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) इसमें निवेश करेगा। इसमें एसबीआई की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। इस योजना को यस बैंक रिकंस्ट्रक्शन स्कीम 2020 नाम दिया गया है। आरबीआई ने बैंक के शेयर होल्डर और निवेशकों से सुझाव मांगे हैं। 

विज्ञापन





जमाकर्ताओं का पैसा रहेगा सुरक्षित 
वित्त मंत्री ने कहा कि, हमारी सरकार भरोसा दिलाती है कि जमाकर्ताओं का पैसा सुरक्षित रहेगा। मैं आरबीआई से गुजारिश करती हूं कि वह कानून के मुताबिक इस मामले की गंभीरता और महत्व को समझते हुए ऐसा रास्ता निकाले जिससे लोगों की परेशानियां कम हों। 
विज्ञापन




एक साल तक नौकरी-वेतन सुरक्षित
वित्त मंत्री ने कहा, यस बैंक के कर्मचारियों की नौकरी, वेतन एक साल तक सुरक्षित हैं, जमाएं और देनदारियां अप्रभावित रहेंगी। आरबीआई पता लगाएगा कि यस बैंक में क्या गलत हुआ। इसमें व्यक्तिगत भूमिका का पता लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यस बैंक में फंसे भगवान के 545 करोड़ रुपये
यस बैंक के वित्तीय संकट से जूझने की वजह से पुरी के जगन्नाथ मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु चिंतित हैं। बैंक में भगवान के 545 करोड़ रुपये जमा हैं। इसे लेकर मंदिर के दैतापति (सेवक) विनायक दासमहापात्रा ने का कहना है कि ज्यादा ब्याज के लालच में निजी क्षेत्र के बैंक में इतनी बड़ी राशि जमा कराई गई है। उन्होंने ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ जांच की मांग की है।


राजकोट महानगर पालिका के यस बैंक में अटके 164 करोड़ रुपये
राजकोट महानगर पालिका ने स्मार्ट सिटी परियोजना के पैसे जमा करने के लिए साल 2017 में यस बैंक को चुना था। इसके लिए टेंडर जारी किया गया था। जिसके बाद यस बैंक में पैसे जमा होते रहे। फिलहाल बैंक के संकट में होने से महानगर पालिका के 164 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed