{"_id":"5e1fece28ebc3e4b51755462","slug":"yes-bank-assures-customers-about-its-liquidity-and-stability","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक ने दी सफाई, कहा- वित्तीय सेहत से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें ग्राहक","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
यस बैंक ने दी सफाई, कहा- वित्तीय सेहत से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान न दें ग्राहक
Thu, 16 Jan 2020 10:26 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:26 AM IST
विज्ञापन
वित्तीय सेहत कमजोर होने की चिंताओं को खारिज करते हुए यस बैंक ने बुधवार को कहा कि उसकी पूंजी पर्याप्तता सहज स्तर पर बनी हुई है और इसे ज्यादा मजबूत बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक ने अपने ग्राहकों से उसकी वित्तीय सेहत से जुड़ी अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा है। गौरतलब है कि हाल में यस बैंक के बंद होने की आशंकाओं से जुड़ी खबरें सामने आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
निराधार खबरों पर ध्यन देने की कोई जरूरत नहीं
यस बैंक ने एक बयान में कहा, ‘बैंक का समग्र पूंजी पर्याप्तता अनुपात नियामकीय आवश्यकताओं से ऊपर सहज स्तर पर है और बैंक की वित्तीय सेहत को मजबूत बनाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए ऐसी निराधार खबरों पर ध्यन देने की कोई जरूरत नहीं है।’
विज्ञापन
सात फरवरी को असाधारण आम बैठक बुलाने की योजना
बैंक की 10 हजार करोड़ रुपये जुटाने और अधिकृत पूंजी 800 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,100 करोड़ रुपये किए जाने के वास्ते शेयरधारकों की मंजूरी लेने के लिए सात फरवरी को असाधारण आम बैठक (ईजीएम) बुलाने की योजना है, जिनके लिए बोर्ड की मंजूरी पहले ही ली जा चुकी है।
विज्ञापन