फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Women is the largest beneficiary of Mundra Bank Yojna

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की सबसे बड़ी लाभार्थी हैं महिलाएं

Wed, 09 Mar 2016 01:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 01:38 AM IST
सार

  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में अभी तक 1.15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज स्वीकृत किया गया
  • महिलाओं को सबसे ज्यादा, 70 फीसदी मिला कर्ज

विज्ञापन
Women is the largest beneficiary of Mundra Bank Yojna
जयंत स‌िंन्‍हा ‌

विस्तार

स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल शुरू की गई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में अभी तक 1.15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज स्वीकृत किया गया है और इनमें से करीब 70 फीसदी कर्ज महिलाओं को मिला है।

विज्ञापन


इसे सरकार महिला सशक्तीकरण की दिशा में सबसे बड़ा कदम बता रही है। केन्द्रीय वित्त मंत्रालय में वित्तीय सेवा सचिव अंजलि चिब दुग्गल ने मंगलवार को यहां बताया कि बैंकों ने अभी तक प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत 1.15 लाख करोड़ रुपये का लोन वितरण किया है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि सूक्ष्म इकाई विकास एवं पुनर्वित्त एजेंसी लिमिटेड (मुद्रा) 5.75 करोड़ स्वरोजगार में लगे लोगों पर केंद्रित है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे उद्यमियों को 1,000 रुपए से 10 लाख रुपये का कर्ज बेहद कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराया जाता है और इसके लिए कोई गारंटर भी नहीं जुटाना होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को सबसे ज्यादा, 70 फीसदी मिला कर्ज

Women is the largest beneficiary of Mundra Bank Yojna
धन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा से अमर उजाला ने जानना चाहा कि इस सरकार ने महिलाओं के लिए क्या किया है तो उन्होंने बताया कि मुद्रा योजना महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में सबसे बड़ा कदम है।

उन्होंने बताया कि अभी तक इस योजना के तहत जितने भी कर्ज दिए गए हैं, उनमें से करीब 70 फीसदी कर्ज महिलाओं को ही दिए गए हैं। आजादी के बाद की कोई यह पहली योजना है, जिसमें 70 फीसदी लाभार्थी महिलाएं हैं। 

एमआईएफएन द्वारा यहां आयोजित एक कार्यक्रम में दुग्गल ने बताया कि सरकार मुद्रा के साथ काम कर रही है और यह काफी सफल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी द्वारा पिछले वर्ष अप्रैल में शुरू की गई इस योजना में तीन श्रेणी में कर्ज दिए जाते हैं- शिशु, किशोर और तरुण। शिशु योजना के तहत 50,000 रुपये तक का कर्ज दिया जाता है। किशोर के तहत 50,000 से 5 लाख रुपये तथा तरुण के तहत 5 लाख से अधिक और 10 लाख रुपये तक कर्ज दिया जाता है। 

हाल ही गठित बैंक बोर्ड ब्यूरो के बारे में दुग्गल ने कहा कि वह इसके नवनियुक्त चेयरमैन विनोद राय से इसी सप्ताह मुलाकात करेंगी और इसे विशेषीकृत इकाई के परिचालन के संदर्भ में चर्चा करेंगी। इस बोर्ड का गठन बैंक के वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों के चयन के लिए किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed