फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   withdraw money from atm without providing pin

बिना पिन डाले निकालना चाहते हैं एटीएम से पैसे, तो यहां आइए

Mon, 04 Apr 2016 08:57 AM IST
एजेंसी/मुंबई
एजेंसी/मुंबई Updated Mon, 04 Apr 2016 08:57 AM IST
विज्ञापन
withdraw money from atm without providing pin
एटीएम

डीसीबी बैंक ने आधार आधारित एटीएम इस्तेमाल सुविधा शुरू की है। इसमें ग्राहक को एटीएम से ट्रांजैक्शन के लिए पिन की जरूरत नहीं पड़ेगी। ग्राहक अपनी बायोमैट्रिक डिटेल्स का इस्तेमाल कर ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन


यह पहली बार है जब भारत के किसी छोटे बैंक ने इस तरह की सुविधा शुरू की है। बैंक के प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी मुरली नटराजन ने कहा ‘हमने देश में पहला एटीएम शुरू किया है, जो आधार डेटा के प्रयोग से चलता है।
विज्ञापन


इसमें कार्ड के बगैर भी ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।’ उपभोक्ता ट्रांजैक्शन शुरू करने के लिए एटीएम पर या तो अपना 12 अंकों का आधार नंबर डाल सकते हैं या कार्ड स्वाइप कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहचान की पुष्टि के लिए पिन के बजाए बायोमैट्रिक डिटेल्स की जरूरत होगी। उन्होंने बताया कि प्रमाणिकता के लिए आपको स्कैनर पर अपनी अंगुली रखनी होगी। यह पिन से बेहतर है क्योंकि एक से ज्यादा बैंक खाते होने पर पिन भूल भी सकते हैं।


उन्होंने आगे कहा कि इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए ग्राहक को अपने आधार नंबर को बैंक खाते से सीड करवाना जरूरी होगा। शुरूआत में केवल डीसीबी बैंक के ग्राहक ही इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed