{"_id":"584b13094f1c1b243444a770","slug":"we-took-action-for-availability-of-cash-in-villages-jaitley","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों मे नकदी उपलब्धता के लिए उठाए गए हैं कई कदम : जेटली","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
गांवों मे नकदी उपलब्धता के लिए उठाए गए हैं कई कदम : जेटली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 10 Dec 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि देश के ग्रामीण क्षेत्रों में नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। जेटली ने लोकसभा में दिए गए अपने एक लिखित जवाब में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंकों के करेंसी चेस्ट के माध्यम से नोटों की आपूर्ति कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बैंकों की ग्रामीण शाखाओं और 1.55 लाख डाकघरों में नकदी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। 1.2 लाख बैंकिंग कॉरसपोंडेंट के नेटवर्क को भी सक्रिय कर दिया गया है और उनकी कैश होल्डिंग सीमा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही राज्यों से भी अनुरोध किया गया है कि ऐसे ग्रामीण इलाकों की पहचान करें जहां नकदी की उपलब्धता की समस्या है और मोबाइल बैंकिंग वैन और बैंकिंग कॉरसपोंडेंट के जरिए जन-जन तक नकदी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए बैंकों और डाकघरों की हर संभव मदद करें।
विज्ञापन