{"_id":"5bb74b00867a556f2813a3ed","slug":"vehicle-insurance-policy-renewal-hdfc-bank-launches-new-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब वाहन का बीमा कराना हुआ आसान, पॉलिसी खत्म होते ही होगा ऑटो रिन्युअल","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
अब वाहन का बीमा कराना हुआ आसान, पॉलिसी खत्म होते ही होगा ऑटो रिन्युअल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 05 Oct 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन मालिकों के लिए खशुखबरी। अब आप अपनी गाड़ी की बीमा पॉलिसी खत्म होने पर चिंता नहीं करनी पड़ेगी। प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े बैंक में शुमार एचडीएफसी बैंक ने ऑटो रिन्युअल की सुविधा को शुरू किया है। इस सुविधा से चौपहिया व दोपहिया वाहन मालिक अपनी गाड़ी का तुरंत बीमा करा सकेगें।
विज्ञापन
मिलेगी ईएमआई की सुविधा
लोगों को पॉलिसी लेने के बाद ईएमआई से पैसा चुकाने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा ग्राहक एसएमएस, मोबाइल बैंकिंग ऐप, नेटबैकिंग, एटीएम और बैंक के मोबाइल वॉलेट पेजैप से भी भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस तरह से ले सकेगें सुविधा का लाभ
बैंक ने कहा है कि ग्राहकों तीन आसान से स्टेप्स में ऑनलाइन बीमा पॉलिसी मिल जाएगी। बैंक सबसे पहले अपने उन ग्राहकों को इस सुविधा का लाभ दिया है, जिन्होंने पहले से ही बैंक से ऑटो लोन ले रखा है। बैंक इन ग्राहकों को एसएमएस भेजकर पॉलिसी रिन्युअल के लिए सूचित करेगा।
विज्ञापन
इस सूचना में एक लिंक भी भेजा जाएगा, जिसके जरिए लोग भुगतान कर सकेगें। अगर ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग से भुगतान करते हैं तो फिर 10 मिनट में पॉलिसी का रिन्युअल हो जाएगा।