फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Varnished 100 rupee currency notes to be introduced soon by RBI

रिजर्व बैंक जारी करेगा 100 रुपये के नए वार्निश नोट

Fri, 30 Aug 2019 11:08 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 30 Aug 2019 11:08 AM IST
सार

  • आरबीआई बाजार में 100 रुपये के वार्निश नोट जारी करेगा
  • इसकी उम्र बाकी नोटों के मुकाबले लंबी होगी
  • वार्निश नोटों पर एक चमकदार और पारदर्शी लेयर चढ़ी होगी

विज्ञापन
Varnished 100 rupee currency notes to be introduced soon by RBI

विस्तार

भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) जल्द ही 100 रुपये का नया और खास नोट जारी करने जा रहा है। आरबीआई बाजार में 100 रुपये के वार्निश नोट जारी करेगा। शुरुआत में इन्हें ट्रायल के आधार पर जारी किया जाएगा। इस नोट की खासियत यह होगी, कि यह जल्दी से फटेगा नहीं, यानी इसकी उम्र बाकी नोटों के मुकाबले लंबी होगी। 

विज्ञापन

होगी ये खासियत

100 रुपये के वार्निश नोटों पर एक चमकदार और पारदर्शी लेयर चढ़ी हुई होगी। इससे ना सिर्फ नोट फटने से बचेगा, बल्कि आसानी से गंदा भी नहीं होगा। हालांकि वार्निश नोटों की लागत बढ़ जाएगी। रिजर्व बैंक को हर साल लाखों करोड़ रुपये के गंदे या कटे-फटे नोट बदलने पड़ते हैं। इसलिए जल्द ही बाजार में 100 रुपये के वार्निश नोटों को लाया जाएगा। 

विज्ञापन



यह भी पढ़ें: बाजार से गायब होते जा रहे हैं 2,000 के नोट, नकली की बढ़ रही है संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कई देशों में इस्तेमाल होता है वार्निश नोट

बता दें कि भारत पहला ऐसा देश नहीं है, जहां वार्निश नोट का इस्तेमाल किया जाएगा। मौजूदा समय में दुनिया के कई देशों में वार्निश नोटों का इस्तेमाल किया जाता है। अब भारतीय रिजर्व बैंक ने भी इसे देश में आजमाने का फैसला लिया है। नोटों को गंदगी से बचाने के लिए की देशों में प्लास्टिक नोटों का इस्तेमाल भी किया जाता है। 

नोट पर चढ़ी होगी एक पतली से लेयर 

जिस तरह हमारे घरों में लकड़ियों के फर्नीचर पर एक चमकदार और पारदर्शी लेयर चढ़ी होती है, ठीक उसी तरह इन नोटों पर भी एक पतली सी लेयर चढ़ी होगी, जिससे नोट ज्यादा समय तक चल पाएंगे। नोट की प्रिंटिंग के बाद इस पर वार्निश किया जाता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed