{"_id":"5e35292f8ebc3e7d663b1c45","slug":"union-budget-bank-deposit-insurance-hiked-to-5-lakh-rs-will-divest-from-lic","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट 2020: बैंक में जमा पांच लाख तक की रकम होगी बीमित, सरकार बेचेगी LIC में हिस्सा","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
बजट 2020: बैंक में जमा पांच लाख तक की रकम होगी बीमित, सरकार बेचेगी LIC में हिस्सा
Sat, 01 Feb 2020 01:04 PM IST
paliwal पालीवाल
बजट डेस्क, अमर उजाला
बजट डेस्क, अमर उजाला
Published by: paliwal पालीवाल
Updated Sat, 01 Feb 2020 01:04 PM IST
विज्ञापन
budget 2020
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों के दिवालिया होने पर एक लाख रुपये की बीमित राशि को बढ़ाकर के पांच लाख रुपये करने की घोषणा की है। इसके अलावा सरकार ने एलआईसी में आईपीओ के जरिए अपनी शेयर पूंजी की हिस्सेदारी को बेचेगी।
विज्ञापन
- अब अगर कोई बैंक दिवालिया होता है, तो फिर ग्राहकों को पांच लाख रुपये की राशि बीमित होगी।
- सरकार आईपीओ द्वारा एलआईसी में अपनी शेयर पूंजी का हिस्सा बेचेगी।
- सरकारी बैंको को मजबूत बनाने के लिए बैंकिंग विनियम अधिनियम में संशोधन किया जाएगा।
- अनुसूचित वाणिज्यिक बैंको में जमाकर्ताओं का पैसा पूर्ण रूप से सुरक्षित।
- आईडीबीआई बैंक की शेष पूंजी स्टॉक एक्सचेंज के माध्यम से बेंचे जाने का प्रस्ताव।
- अर्थव्यवस्था के पहिए को चलायमान रखने के लिए एमएसएमई अत्यंत महत्वपूर्ण।
- कारक विनियम अधिनियम 2011 में संशोधन का प्रस्ताव।
- एमएसएमई उद्यमियों के लिए अधीनस्थ ऋण प्रदान करने के लिए स्कीम का प्रावधान।
- एप आधारित बीजक वित्तपोषण ऋण उत्पाद प्रारंभ किया जाएगा।
- सिडबी बैंक के साथ एक्जिम बैंक द्वारा एक हजार करोड़ की स्कीम आरंभ की जाएगी।
- सरकारी प्रतिभूतियों की कतिपय विनिदिष्ट श्रेणियां अनिवासियी निवेशकों के लिए भी खोली जाएंगी।