फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Under Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Yojana more than two lakh corona death claims approved, payment of 4698 crores released

कोरोना: पीएम जीवन ज्योति योजना में दो लाख से ज्यादा दावे मंजूर, 4698 करोड़ रुपये का भुगतान

Sun, 27 Jun 2021 07:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 27 Jun 2021 07:15 PM IST
सार

वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय जीवन बीमा निगम ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में पांच सालों में सर्वाधिक मृत्यु बीमा दावों का भुगतान किया। 
 

विज्ञापन
Under Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Yojana more than two lakh corona death claims approved, payment of 4698 crores released
एलआईसी

विस्तार

कोविड-19 के भीषण प्रकोप वाले वित्तीय वर्ष 2020-21 में केंद्र सरकार की एक जीवन बीमा योजना के तहत 2,34,905 मृत्यु दावे मंजूर किए गए और इनमें बीमित व्यक्तियों के परिवारों को 4,698.10 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। यह बीते पांच वित्तीय वर्षों में इस योजना के तहत बीमा राशि का सर्वाधिक भुगतान है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत यह जानकारी मिली है।

विज्ञापन


नीमच के आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएम-जेजेबीवाय) को लेकर केंद्र के वित्तीय सेवाएं विभाग ने उन्हें सूचना के अधिकार तहत यह जानकारी दी है। हालांकि, आरटीआई के तहत मुहैया कराए गए ब्योरे में इसका कोई जिक्र नहीं किया गया है कि बीमित व्यक्तियों की मृत्यु किन कारणों से हुई।
विज्ञापन


13 हजार दावे खारिज किए गए
ब्योरे के मुताबिक 31 मार्च को समाप्त वित्तीय वर्ष 2020-21 में पीएम-जेजेबीवाय के तहत कुल 2,50,351 मृत्यु दावे प्राप्त हुए जिनमें से 13,100 दावे खारिज कर दिए गए, जबकि अन्य 2,346 दावों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम-जेजेबीवाय के तहत वित्तीय वर्ष 2019-20 में 1,78,189 मंजूर दावों में 3,563.78 करोड़ रुपये, 2018-19 में 1,35,212 मंजूर दावों में 2,704.24 करोड़ रुपये, 2017-18 में 89,708 मंजूर दावों में 1,794.16 करोड़ रुपये और 2016-17 में 59,118 मंजूर दावों में 1,182.36 करोड़ रुपये की जीवन बीमा राशि का भुगतान किया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय रविवार सुबह आठ बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक कोविड-19 के कुल 3,02,33,183 मरीज मिले हैं। इनमें से 3,95,751 लोगों की मौत हो गई।



मात्र 330 रुपये में करा सकते हैं दो लाख का बीमा
गौरतलब है कि पीएम-जेजेबीवाय के तहत 18 से 50 वर्ष तक की आयु का हर वह व्यक्ति बैंक खाता के जरिए महज 330 रुपये की सालाना प्रीमियम अदा कर अपना जीवन बीमा करा सकता है। बीमित व्यक्ति की किसी भी कारण से मृत्यु होने की स्थिति में उसके परिवार को इस योजना के तहत दो लाख रुपये की बीमा राशि प्रदान की जाती है।

आरटीआई कार्यकर्ता गौड़ ने कहा, 'पीएम-जेजेबीवाय के तहत प्रदान की जाने वाली दो लाख रुपये की बीमा राशि मौजूदा महंगाई के मद्देनजर कम है। सरकार को इसे बढ़ाकर कम से कम पांच लाख रुपये करना चाहिए, भले ही इसके लिए उसे प्रीमियम में थोड़ी वृद्धि करनी पड़े।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed