{"_id":"613894308ebc3e60f10e0624","slug":"ujjivan-small-finance-bank-atm-unlimited-transaction-service-no-limit-for-customers","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: इस बैंक के ग्राहकों को ATM से अनलिमिटेड लेनदेन की मिलेगी सुविधा, नहीं लगेगा कोई चार्ज","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
काम की खबर: इस बैंक के ग्राहकों को ATM से अनलिमिटेड लेनदेन की मिलेगी सुविधा, नहीं लगेगा कोई चार्ज
Wed, 08 Sep 2021 04:15 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Wed, 08 Sep 2021 04:15 PM IST
सार
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री एटीएम लेनदेन की सुविधा देता है।
विज्ञापन
एटीएम मशीन
- फोटो : पिक्साबे
विस्तार
ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बैंक कई तरह की सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। आज कल लगभग हर कोई बैंकों की एटीएम सुविधा का लाभ उठाता है और बैंक इस पर ग्राहकों से पैसे वसूलते हैं। ज्यादातर बैंक अपने ग्राहकों को एक महीने में पांच बार तक ही फ्री लेनदेन की सुविधा देते हैं। ये सीमा अलग शहरों के हिसाब से कम या ज्यादा हो सकती है। लेकिन एक बैंक ऐसा भी है जो ग्राहकों को अनलिमिटेड फ्री एटीएम लेनदेन की सुविधा देता है। हम बात कर रहे हैं उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की।
विज्ञापन
न सिर्फ एटीएम, बल्कि उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ग्राहकों को ब्रांच से भी से अनलिमिटेड लेनदेन की सुविधा देता है। यानी ग्राहक बैंक या एटीएम से बिना पैसों का भुगतान किए नकद निकासी और जमा कर सकते हैं। यह ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। वे इससे बेहद खुश हैं। बैंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी थी।
विज्ञापन
बैंक के एमडी नितिन चुग ने दिया था इस्तीफा
मालूम हो कि हाल ही में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के एमडी नितिन चुग ने इस्तीफा दिया था। उनका इस्तीफा 30 सितंबर 2021 से प्रभावी होगा। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज बीएसई को जानकारी दी थी कि चुग ने 18 अगस्त को इस्तीफा दिया था। निजी कारणों के चलते उन्होंने ये कदम उठाया है। मई 2019 में नितिन चुग को तीन साल के लिए प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे एचडीएफसी बैंक के डिजिटल बैंकिंग समूह के प्रमुख थे।
विज्ञापन
बैंकों को इंटरचेंज शुल्क बढ़ाने की छूट
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक अगस्त 2021 से बैंकों को वित्तीय लेनदेन के लिए प्रति लेनदेन इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और सभी केंद्रों में गैर-वित्तीय लेनदेन के लिए यह शुल्क पांच रुपये से बढ़ाकर छह रुपये करने की अनुमति दी है।