फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   three banks merger will not affect saving account holder, banks issues advisory against fraud

तीन बैंकों के विलय से फिलहाल नहीं पड़ेगा इस खाते पर असर, ग्राहकों के लिए जारी की सलाह

Fri, 29 Mar 2019 04:00 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Fri, 29 Mar 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
three banks merger will not affect saving account holder, banks issues advisory against fraud

आगमी एक अप्रैल से देश के तीन प्रमुख सरकारी बैंकों का विलय होने जा रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा में देना बैंक और विजया बैंक मिल जाएंगे। हालांकि इस विलय से फिलहाल देना और विजया बैंक के बचत खाताधारकों पर किसी तरह का असर फिलहाल नहीं पड़ेगा। इन बैंकों ने अपने ग्राहकों के लिए एक सलाह भी जारी की है। 

विज्ञापन

फिलहाल नहीं होगा परिवर्तन

बैंक ऑफ बड़ौदा, विजया बैंक और देना बैंक ने कहा है कि बचत खाता धारक पहले की तरह अपने बैंक खाते, पासबुक, चेक बुक, एटीएम कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग का अगले आदेश तक प्रयोग कर सकेंगे। इससे लोगों को किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन

धोखाधड़ी से बचने की दी सलाह

बैंकों ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वो इस दौरान किसी भी तरह की संभावित धोखाधड़ी से बचे रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि कई लोग बैंक का कर्मचारी बनकर ग्राहकों से उनके खाते, डेबिट कार्ड, इंटरनेट यूजर आईडी, पासवर्ड, आधार, पैन नंबर और ओटीपी की जानकारी फोन, ई-मेल, एसएमएस और व्हाट्सऐप के जरिए मांग सकते हैं। बैंकों ने अपने ग्राहकों से कहा है कि वो ऐसी किसी भी जानकारी को शेयर न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चलती रहेगी इलेक्ट्रोनिक क्लियरिंग

बैंकों ने कहा है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए अगले आदेश तक इलेक्ट्रोनिक क्लियरिंग होती रहेगी। इससे उन खाताधारकों को सुविधा होगी जिनकी हर महीने ईएमआई, बीमा प्रीमियम और म्यूचुअल फंड की एसआईपी फिलहाल अपने आप कटती रहेगी। जिन ग्राहकों के डेबिट कार्ड पर रिवार्ड प्वाइंट हैं वो इनको 30 अप्रैल तक रिडिम करा सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed