फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   this is the way to calculate your minimum average balance for saving bank account

बैंक में है सेविंग अकाउंट तो ऐसे कैलकुलेट करें अपना मिनिमम बैलेंस, बैंक नहीं लगाएगा चार्ज

Mon, 15 Jan 2018 06:34 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 06:34 PM IST
विज्ञापन
this is the way to calculate your minimum average balance for saving bank account

देश भर के तमाम बैंकों ने एक बार फिर से अपने तमाम कस्टमर्स से सेविंग अकाउंट में मिनिमम ऐवरेज बैलेंस रखने का आदेश जारी किया था। एसबीआई सहित देश भर के अन्य बैंक अब खाते में पर्याप्त राशि न होने पर पेनाल्टी लगाने लगे हैं। अब मेट्रो शहरों में रहने वालों के लिए 3 हजार रुपये, छोटे शहरों के कस्टमर्स के लिए 2 हजार रुपये और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह एक हजार रुपये तय की गई थी। 

विज्ञापन


1 अक्टूबर से तय की गई थी नई दरें
एसबीआई ने 1 अक्टूबर से अपनी मिनिमम ऐवरेज बैलेंस की दरें तय कर दी थी। हालांकि अन्य बैंकों में यह दर एक हजार रुपये से लेकर के 25 हजार के बीच में है। सरकारी बैंकों में जहां मिनिमम बैलेंस रखने की दर काफी कम है, वहीं प्राइवेट सेक्टर के बैंकों में यह काफी ज्यादा है। 

विज्ञापन

ऐसे करें अपने मिनिमम बैंलेंस की गणना

this is the way to calculate your minimum average balance for saving bank account

आप अपने मिनिमम बैलेंस का कैल्कुलेशन आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए बैंक 1 तारीख से लेकर के महीने के आखिरी तक अकाउंट में रहने वाले बैलेंस को देखते हैं। मान लीजिए आपका एसबीआई में खाता है और आप मेट्रो शहर में रहते हैं।

आपने किसी भी महीने की एक तारीख को 5 हजार रुपये जमा किए और 10 तारीख को 3 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 20 तारीख को फिर से 5 हजार रुपये जमा कर दिए। 

अब एक तारीख से लेकर के 10 तारीख तक का बैलेंस 5000*9=45000 रुपये

इसके बाद 10 तारीख से लेकर के 20 तारीख का बैंलेंस 2000*11=22000 रुपये

इसके बाद बैलेंस 20 तारीख से लेकर के 30 तारीख तक का बैलेंस 10*7=70000 रुपये

अब आप इनका जोड़ कर लीजिए यानी कि (45000+22000+70000=137000 रुपये)

अब इसको 30 से भाग देकर के आपके पास 4566 रुपये का ऐवरेज आएगा। इस हिसाब से आप पर किसी तरह की कोई पेनाल्टी बैंक आपके सेविंग बैंक अकाउंट पर नहीं चार्ज करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed