फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   The RBI could cut interest rates

रिजर्व बैंक कर सकता है ब्याज दरों में कटौती

Tue, 01 Mar 2016 10:48 PM IST
Updated Tue, 01 Mar 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
The RBI could cut interest rates

एचएसबीसी ने एक रिपोर्ट में कहा है कि राजकोषीय घाटे को सीमित रखने के सरकार के संकल्प पर रिजर्व बैंक अपनी नीतिगत ब्याज दर में चौथाई फीसदी की कटौती कर सकता है। अमर उजाला ने भी पिछले सप्ताह इस बारे में विस्तार से खबर छापी थी।

विज्ञापन


वैश्विक वित्तीय सेवा कंपनी एचएसबीसी ने कहा है कि वर्ष 2016-17 के आम बजट में 3.5 प्रतिशत राजकोषीय घाटे के पूर्व घोषित लक्ष्य का बरकरार रखने का अर्थव्यवस्था पर दूरगामी असर हो सकता है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार के लिए वृद्धि दर को सुरक्षित रखना और राजकोषीय स्थिरता कायम रखना आसान नहीं था। लेकिन इसका प्रयास हुआ है।

लोन, ईएमआई भी होगा सस्ता

The RBI could cut interest rates

एचएसबीसी ने कहा कि राजकोषीय नतीजे से अपने अनुमान पर कायम रहने का उन्हें भरोसा मिलता है कि बजट के बाद रिजर्व बैंक नीतिगत दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती करेगा।

उल्लेखनीय है कि अमर उजाला ने वर्ष 2015-16 की आर्थिक समीक्षा केदिन भी इसी बात का अनुमान लगाया था। उसी समय यह संकेत दिया गया था कि रिजर्व बैंक नीतिगत दरों में कटौती करेगी जिससे बाजार में सस्ते ऋण का मार्ग प्रशस्त होगा। यदि ऐसा होगा तो न सिर्फलोन सस्ता होगा बल्कि ईएमआई में भी कटौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed