फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI Home Loan Interest Rate : State Bank Of India SBI makes home loan cheaper and waives processing fees

SBI : स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने दी आवास ऋण की दरों में छूट, प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह माफ

Fri, 08 Jan 2021 04:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 08 Jan 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
SBI Home Loan Interest Rate : State Bank Of India SBI makes home loan cheaper and waives processing fees
SBI Home Loan : एसबीआई ने आवास ऋण की दरों में दी छूट - फोटो : pixabay

भारतीय स्टेट बैंक ने ग्राहकों को राहत देते हुए आवास ऋण की दरों पर 0.30 फीसदी तक छूट देने और प्रोसेसिंग फीस को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की है। बैंक द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि आवास ऋण पर नई ब्याज दरें सिबिल स्कोर से जुड़ी हुई हैं और 30 लाख रुपये तक के ऋण के लिए 6.80 फीसदी से शुरू हैं, जबकि 30 लाख रुपये से अधिक के ऋण के लिए ब्याज दर 6.95 फीसदी से शुरू होगी।

विज्ञापन


महिला कर्जदारों को मिलेगी अतिरिक्त छूट
बैंक ने बताया कि महिला कर्जदारों को 0.05 फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। विज्ञप्ति के मुताबिक, 'घर खरीदारों को आकर्षक रियायत देने के मकसद से, देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई ने आवास ऋण पर 30 बीपीएस (0.30 फीसदी) की छूट और प्रोसेसिंग फीस पर 100 फीसदी छूट देने की घोषणा की है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


योनो एप से कर सकते हैं आवेदन 
बैंक ने कहा कि पांच करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए आठ महानगरों में 0.30 फीसदी तक की ब्याज रियायत भी उपलब्ध है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक योनो एप के माध्यम से घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं और 0.05 फीसदी की अतिरिक्त ब्याज राहत पा सकते हैं।

मार्च 2021 तक मिलेगी छूट
बैंक के प्रबंध निदेशक (खुदरा और डिजिटल बैंकिंग) सीएस सेट्टी ने कहा कि, 'हमें मार्च 2021 तक अपने संभावित आवास ऋण ग्राहकों के लिए छूट बढ़ाने की खुशी है।'

आईओसी के साथ पेश किया को-ब्रांडेड रुपे डेबिट कार्ड
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने मिलकर एक संपर्करहित सह-ब्रांड रुपे डेबिट कार्ड पेश किया है। बैंक ने बयान में कहा कि देशभर के ग्राहक स्थानीय एसबीआई शाखा में जाकर यह कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। यह एक संपर्करहित कार्ड है और इसमें 5,000 रुपये तक का भुगतान 'टैप' के साथ किया जा सकता है। 

रोजाना की खरीदारी को बनाएगा सुगम 
एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने कहा कि, 'हमारा मानना है कि 'टैप एंड पे' प्रौद्योगिकी के साथ यह सह-ब्रांड वाला कार्ड कई आकर्षक लाभ और पेशकश उपलब्ध कराएगा। कार्डधारकों को इससे ईंधन की खरीद पर अच्छा अनुभव होगा।' उन्होंने कहा कि सुरक्षित और सुविधाजनक संपर्करहित भुगतान के जरिए यह कार्ड ग्राहकों की रोजाना की खरीदारी को भी सुगम बनाएगा। 

इस कार्ड के जरिए इंडियन ऑयल के पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने पर कार्डधारकों को 0.75 फीसदी लॉयल्टी अंक मिलेंगे। कार्ड के जरिए ईंधन की मासिक खरीद की कोई सीमा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed