फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   State Bank Of India SBI Basic Savings Bank Deposit Accounts New Service Charges From 1 July 2021

SBI ने दिया झटका: ATM और चेकबुक का इस्तेमाल करना पड़ेगा महंगा, एक जुलाई से लागू होंगे नए चार्ज

Tue, 25 May 2021 04:31 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 25 May 2021 04:31 PM IST
सार

एसबीआई ने बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों के लिए एक जुलाई 2021 से नए सर्विस चार्ज लागू किए हैं। 

विज्ञापन
State Bank Of India SBI Basic Savings Bank Deposit Accounts New Service Charges From 1 July 2021
एसबीआई - फोटो : pixabay

विस्तार

बैंक अपने ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई तरह की सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। कोरोना काल में जहां पिछले साल ग्राहकों को लोन मोरेटोरियम की सुविधा मिली थी, वहीं अब देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने ग्राहकों को झटका दिया है। एसबीआई ने एक जुलाई 2021 से नए सर्विस चार्ज लागू किए हैं। 

विज्ञापन


यानी अब ग्राहकों को एटीएम से पैसे निकालने और चेक के जरिए लेनदेन करने के लिए नए सर्विस चार्ज का भुगतान करना होगा। यह बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाताधारकों पर लागू होगा। एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार, एक जुलाई से बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खातों के लिए अतिरिक्त वैल्यू एडेड सर्विसेज प्रभाव में आ रही हैं।
विज्ञापन


आइए जानते हैं इसके तहत आपको कितना भुगतान करना होगा-

  • सिर्फ चार बार मुफ्त होगी कैश निकासी की सुविधा- एक जुलाई से बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को बैंक के ब्रांच से या फिर एटीएम से मुफ्त में पैसे निकालने की सुविधा सिर्फ चार बार ही मिलेगी। यदि ग्राहक चार बार से ज्यादा निकासी करते हैं, तो बैंक इस पर चार्ज वसूलेगा। ब्रांच चैनल या एटीएम में प्रति कैश निकासी पर 15 रुपये ते साथ जीएसटी वसूला जाएगा। एसबीआई के एटीएम के अलावा, अन्य बैंकों के एटीएम से निकासी पर भी इतना ही चार्ज लागू है। ध्यान रहे कि यह सीमा एटीएम और ब्रांच को मिलाकर है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • इतना महंगा पड़ेगा चेक का इस्तेमाल करना- बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाताधारकों को एसबीआई एक वित्त वर्ष में 10 चेक मुफ्त देगा। इसके बाद 10 चेक वाली चेकबुक के लिए आपको 40 रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान करना होगा। वहीं 25 चेक वाली चेकबुक के लिए ग्राहकों से 75 रुपये के साथ जीएसटी वसूला जाएगा। इसके साथ ही 10 चेक वाली इमरजेंसी चेकबुक के लिए 50 रुपये के साथ जीएसटी का भुगतान भी करना होगा। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों को चेकबुक पर नए सर्विस चार्ज से छूट दी गई है।


एसबीआई और गैर-एसबीआई बैंक शाखाओं में बीएसबीडी खाताधारकों द्वारा गैर-वित्तीय लेनदेन पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।  इसी तरह बैंक ब्रांच व अल्टरनेट चैनल्स के माध्यम से ट्रांसफर ट्रांजेक्शंस पर भी कोई चार्ज नहीं वसूला जाएगा। 



क्या है एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट खाता?
एसबीआई बेसिक सेविंग्स बैंक डिपॉजिट (BSBD) खाते को जीरो बैलेंस बचत खाते के रूप में जाना जाता है। यह मुख्य रूप से समाज के गरीब वर्गों के लिए है ताकि उन्हें बिना किसी शुल्क के बचत शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इन खाताधारकों को एक बेसिक रूपे एटीएम कम डेबिट कार्ड भी मिलता है। इस पर कोई वार्षिक शुल्क नहीं लगाया जाता। इसके साथ ही निष्क्रिय खातों को सक्रिय करने के लिए बैंक कोई शुल्क नहीं लेता है। खाता बंद करने का शुल्क भी नहीं वसूला जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed