फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   spgp holdings to invest 8500 cr rupees in yes bank, share rallies 24 percent

यस बैंक में 8500 करोड़ का निवेश करेगी यह विदेशी कंपनी, 24 फीसदी चढ़ा शेयर

Thu, 31 Oct 2019 04:56 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 31 Oct 2019 04:56 PM IST
विज्ञापन
spgp holdings to invest 8500 cr rupees in yes bank, share rallies 24 percent

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंकों में शुमार यस बैंक में जल्द ही एक विदेशी कंपनी 8,500 करोड़ रुपये (1.2 बिलियन डॉलर) का निवेश करने जा रही है। बैंक द्वारा गुरुवार को शेयर मार्केट में यह जानकारी देने के बाद इसके शेयर में 24 फीसदी का उछाल देखने को मिला। हालांकि इस निवेश के लिए बैंक को सेबी सहित बैंक के बोर्ड और शेयरधारकों से मंजूरी लेनी पड़ेगी। 

विज्ञापन

अन्य देशी, विदेशी निवेशकों से बातचीत जारी

बैंक ने जानकारी देते हुए कहा कि वो इस निवेश के अलावा अन्य देशी-विदेशी निवेशकों से भी बातचीत कर रही है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार हांगकांग स्थित एसपीजीपी होल्डिंग्स बैंक में निवेश करने जा रही है। बीएसई पर बैंक का शेयर 70.45 रुपये पर बंद हुआ। एक अक्तूबर को बैंक का शेयर 29.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था। इस हिसाब से बैंक के शेयर में 150 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है। गुरुवार को बैंक के शेयरों में करीब सात सौ करोड़ रुपये की ट्रेडिंग हुई।

विज्ञापन

बैंक के पास पूंजी तरलता की कमी

फिलहाल यस बैंक पूंजी तरलता की कमी से जूझ रही है। इस कारण से वो लंबे समय से ऐसे निवेशकों को ढूंढ रहा था, जो कि बैंक में निवेश करके पूंजी की तरलता को बढ़ा सकें। एसपीजीपी के अलावा टीपीजी, फारालौन कैपिटल और कार्ले समूह ने भी बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के लिए इच्छुक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed