फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Speed post will be done by ATM

जल्द ही एटीएम से होगा स्पीड पोस्ट, जानिए कैसे

Tue, 05 May 2015 06:14 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
Speed post will be done by ATM

समय बचाने और जटिल प्रक्रिया से निजात पाने के लिए जल्द ही आपके लिए एटीएम से जुड़ी एक बहुत ही खास सुविधा शुरू होने जा रही है।

विज्ञापन


इस नई सुविधा के तहत एटीएम से ही पत्र और पार्सल स्पीड पोस्ट से भेजे जा सकेंगे। फिलहाल इसे आंध्र प्रदेश में भारतीय डाक की तरफ से शुरू किया जा रहा है, जिसे बाद में पूरे देश में लागू किया जा सकता है।

इसके लिए डाक विभाग भारतीय स्टेट बैंक के साथ टाई-अप करेगा। डाक विभाग ने भारतीय स्टेट बैंक के साथ पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक एटीएम के लिए टाई-अप किया है और फिलहाल विजयवाड़ा में लॉन्च किया है।

विज्ञापन

कैसे काम करेगी ये सुविधा

Speed post will be done by ATM

भारतीय स्टेट बैंक ने पूरे आंध्र प्रदेश में इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए करीब 95 एटीएम को इस्तेमाल करने की इजाजत दी है।

इस सुविधा के शुरू हो जाने के बाद किसी भी व्यक्ति को लेटर या पार्सल को स्पीड पोस्ट से भेजने के लिए पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि उसे पास के ही भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम तक जाना होगा।

व्यक्ति को एटीएम पर पहुंचकर उसमें स्पीड बुकिंग का विकल्प चुनना होगा। इसके बाद एटीएम मशीन से ही लगी एक मशीन से लेटर या पार्सल का भार मापा जाएगा।

मिलेगी बारकोड वाली रसीद

Speed post will be done by ATM

इसके तुंरत बाद एटीएम स्क्रीन पर जरूरी फीस दिखाई देगी, जिसका भुगतान क्रेडिट या डेबिट कार्ड से करना होगा। भुगतान के बाद बारकोड वाली दो रसीद मिल जाएंगी।

इन दोनों रसीदों में से एक को पार्सल के साथ लगाना होता है और दूसरा रिकॉर्ड के लिए अपने पास रखना होगा। प्रक्रिया पूरी होने पर पार्सल को वहां इसके लिए बने बॉक्स में डालना होगा।

डाक विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसके बाद डाकिया वहां आएगा और भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम से लेटर या पार्सल ले जाएगा और निर्धारित पते पर पहुंचा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed