फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Service charges and facility fees will over

कार्ड से पेमेंट करने वालों को मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

Sun, 06 Mar 2016 04:36 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 06 Mar 2016 04:36 AM IST
सार

  • सरकार ने सरचार्ज, सर्विस चार्ज और सुविधा शुल्क को हटा लिया है
  • कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी

विज्ञापन
Service charges and facility fees will over

विस्तार

सरकार ने क्रेडिट, डेबिट कार्ड और अन्य डिजिटल भुगतानों पर लगने वाले सरचार्ज, सर्विस चार्ज और सुविधा शुल्क को हटा लिया है।

विज्ञापन


इसके साथ ही एक निर्धारित सीमा से अधिक के भुगतान के लिए कार्ड या डिजिटल पेमेंट को अनिवार्य बना दिया गया है।

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कार्ड और डिजिटल माध्यमों से पेमेंट किए जाने से टैक्स चोरी रुकेगी, सरकार की ओर से किए जाने वाले भुगतान गलत जगहों पर नहीं जाएंगे और गैर नकदी संग्रह बढ़ेगा।

सर्विस चार्ज और सुविधा शुल्क खत्म होगा

Service charges and facility fees will over

कार्ड या वित्तीय भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के लिए लोगों को वित्तीय भुगतान सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। इससे पेमेंट इको-सिस्टम नकद से हट कर गैर नकद मोड में चला जाएगा।

कैबिनेट की इस बैठक जो अन्य फैसले किए गए उनमें कार्ड ट्रांजेक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट को वाजिब बनाना और कुछ प्रमुख वर्गों में एमडीआर फ्रेमवर्क को अलग करना शामिल है। सरकार के इस कदम से गैर नकदी ट्रांजेक्शन बढ़ेगा और इससे काले धन की समस्या को काबू करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed