फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   september 2021 Bank Holiday List shut for many days

Bank Holidays September 2021: सितंबर में कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही देख लें छुट्टियों की ये सूची

Wed, 01 Sep 2021 09:54 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Wed, 01 Sep 2021 09:54 AM IST
सार

यदि आपको सितंबर में बैंक का कोई भी काम निपटाना है कि पहले देख लें कि भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार अगले महीने किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन
september 2021 Bank Holiday List shut for many days
बैंक - फोटो : iStock

विस्तार

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि सितंबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सितंबर महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए सात अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये अवकाश 8, 9, 10, 11, 17, 20 और 21 तारीख को हैं। 
विज्ञापन

 
तारीख राज्य अवसर
आठ सितंबर 2021 गुवाहाटी श्रीमंत शंकरदेव तिथि
नौ सितंबर 2021 गैंगटॉक तीज (हरितालिका)
10 सितंबर 2021 अहमदाबाद, चेन्नई, नागपुर, पणजी, बंगलूरू, बेलापुर, भुवनेश्वर, मुंबई और हैदराबाद गणेश चतुर्थी/ संवत्सरी (चतुर्थी पक्ष)/ विनायक चतुर्थी/ वरसिद्धि विनायक व्रत
11 सितंबर 2021 पणजी गणेश चतुर्थी (दूसरा दिन)
17 सितंबर 2021 रांची कर्म पूजा
20 सितंबर 2021 गैंगटॉक इंद्राजत्रा
21 सितंबर 2021 20 अगस्त 2021 श्री नारायण गुरु समाधि दिवस

यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 12 हो जाती हैं। पांच सितंबर, 12 सितंबर, 19 सितंबर और 26 सितंबर को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 11 सितंबर को माह का दूसरा शनिवार है और 25 सितंबर को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। मालूम हो कि 11 सितंबर को पणजी में गणेश चतुर्थी का दूसरा दिन भी मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed