फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   sbi will give its employee extra salary for giving their services during lockdown in india

कोरोना वायरस: SBI के कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, लॉकडाउन के दौरान काम करने पर मिलेगी ज्यादा सैलरी

Sun, 29 Mar 2020 05:44 PM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 29 Mar 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
sbi will give its employee extra salary for giving their services during lockdown in india
एसबीआई कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए देशभर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया है। ऐसे में इस दौरान जो भी कर्मचारी अपनी सेवा दे रहे हैं उन्हें SBI की तरफ से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। दरअसल इस सकंट की घड़ी में काम करने वाले कर्मचारियों को हर 6 दिन के काम पर एक दिन की सैलरी अलग से दी जाएगी। इस पूरे मामले पर SBI की तरफ से एक सर्कुलर जारी किया गया है जिसमें कहा गया है, 'ऐसे चुनौती भरे समय में जो कर्मचारी बिना स्वार्थ भाव से सेवा दे रहे हैं उनको अतिरिक्त भुगतान करने का यह सबसे सही समय है।" SBI की तरफ से आगे कहा गया है कि बैंक अपने कर्मचारियों की चिंताओं और चुनौतियों के प्रति संवेदनशील है। इसके साथ ही कर्मचारियों की तरफ से इस समर्पित कोशिशों में बैंक उसके साथ एकजुट होकर खड़ा है।'

विज्ञापन


SBI की तरफ से बताया गया है कि जब लॉकडाउन खत्म होगा तब सीएसी, सीपीसी, ट्रेजरी ऑपरेशंस, ग्लोबल मार्केट्स, जीआईटीसी और आईटी सर्विसेज में काम कर रहे सभी कर्मचारियों को बैंक की तरफ से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। कर्मचारियों को यह भुगतान एचआरएमएस के जरिए किया जाएगा।
विज्ञापन


SBI की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया है, 'Covid-19 को फैलने से रोकने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से की गई लॉकडाउन की घोषणा के तहत हमारी शाखाएं ग्राहकों को बैंकिंग सेवाएं देने के लिए बेहद कठिन परिस्थितियों में लगातार काम कर रही हैं।' बैंक की तरफ से इन कर्मचारियों को लेकर एक ट्वीट भी किया गया है जिसमें कहा गया है, 'इस मुश्किल भरे हालात में भी ग्राहकों के लिए सेवा देने वाले कर्मचारियों को हमारा सलाम। कर्मचारियों और ग्राहकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कोरोना वायरस महामारी से अब तक देश भर में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इससे प्रभावित लोगों की संख्या अब एक हजार का आंकड़ा छूने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed