{"_id":"5ac81ada4f1c1bcf618b5ce9","slug":"sbi-will-give-10-thousand-jobs","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई देगा 10 हजार नौकरियां, 1,000 कर्मचारी व अधिकारी बैंक से हर महीने हो रहे सेवानिवृत्त","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
एसबीआई देगा 10 हजार नौकरियां, 1,000 कर्मचारी व अधिकारी बैंक से हर महीने हो रहे सेवानिवृत्त
शिशिर चौरसिया, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 Apr 2018 07:47 AM IST
विज्ञापन
sbi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) में इस साल करीब 10,000 लोगों को नौकरी मिलने वाली है। यह भर्ती लिपिक सह रोकड़िया और अधिकारी, दोनों वर्गों में होगी।
विज्ञापन
एसबीआई के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि इस समय उनके बैंक में करीब 2.64 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें से हर महीने करीब 1,000 कर्मचारी और अधिकारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनकी जगह शत प्रतिशत नए कर्मचारियों को तो नहीं रखा जाएगा, क्योंकि तकनीक के अधिकाधिक इस्तेमाल से काफी काम स्वत: ही हो जाता है। हालांकि, जितने कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनमें से 75 से 80 फीसदी की भर्ती की जाएगी। इस तरह चालू वित्त वर्ष के दौरान 9,000-10,000 कर्मचारियों एवं अधिकारियों की भर्ती की योजना है। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
लगभग डिजिटल हुआ एसबीआई
अध्यक्ष ने कहा कि एसबीआई अपने मोबाइल ऐप में अधिक से अधिक सेवाएं ऑफर करने की तैयारी में है, ताकि उसके ग्राहकों को शाखाओं में आने की जहमत न उठानी पड़े। इस समय एसबीआई के महज 16 फीसदी ग्राहक ही शाखाओं में आकर सेवाएं ले रहे हैं। शेष 84 फीसदी ग्राहक या तो इंटरनेट बैंकिंग के जरिये या मोबाइल फोन के ऐप या इसके ई कियोस्क के जरिये सेवा ले रहे हैं। इसे और बढ़ाने की तैयारी है, ताकि अधिक से अधिक ग्राहक घर बैठे ही सेवा ले सकें और उन्हें बैंक तक आने की जहमत नहीं उठानी पड़े। इस समय एसबीआई की कुल शाखाओं की संख्या 23,000 के करीब है, जिनमें लगभग 42 करोड़ बैंक खाते हैं।
विज्ञापन
तकनीक पर सालाना 3,500 करोड़ खर्च
बैंक पूरी तरह से डिजिटल बन सके, इसके लिए हर साल करीब 3,500 करोड़ रुपये सिर्फ सूचना-तकनीक से जुड़े साजो-सामान एवं उसके रख-रखाव पर खर्च किया जा रहा है। ग्राहकों को अधिक से अधिक सुविधा डिजिटली मिल सके, इसके लिए और अधिक काम किया जा रहा है। इसी क्रम में बैंक के सभी ऐप को भी बेहतर बनाया जा रहा है।
योनो का भी विस्तार
एसबीआई ने बीते 23 नवंबर को योनो (यू ओनली नीड वन) ऐप को जारी किया था, जिसमें ग्राहकों को लेन-देन, मनी ट्रांसफर तथा कुछ और सुविधाएं मिल रही थी। रजनीश कुमार ने बताया कि अब इस ऐप को और उपयोगी बनाया जा रहा है, ताकि ग्राहकों को इस पर वित्तीय सेवाओं के अलावा लाइफस्टाइल से जुड़ी सेवाएं भी मिल सके। उल्लेखनीय है कि बैंक अब अपने ऐप पर दी जाने वाली सेवाओं में होटल बुकिंग, किताबों की बिक्री, कैब बुकिंग, मनोरंजन, खाना पीना, ट्रैवल, बीमा व चिकित्सा सेवाएं, शॉपिंग आदि भी शामिल कर रही है। इसके लिए बैंक विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों से करार करती है।