फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   SBI to hold virtual annual general meeting on Jun 17 via video conferencing

17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए SBI करेगा वार्षिक आम बैठक

Wed, 10 Jun 2020 02:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 10 Jun 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
SBI to hold virtual annual general meeting on Jun 17 via video conferencing
एसबीआई

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी वार्षिक आम सभा करेगा। बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 संकट को देखते हुए यह निर्णय किया है।

विज्ञापन


कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अप्रैल में कंपनियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी वार्षिक आम सभा करने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन


एसबीआई ने विज्ञप्ति में कहा कि विभिन्न हितधारकों के अनुरोध के बाद यह निर्णय किया गया है। बैठक 17 जून को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।

बैंक ने कहा है, 'शेयरधारकों को चार निदेशकों को चुनने के लिए ई-मत की अनुमति होगी। यह निदेशक पांच उम्मीदवारों की सूची में से चयनित किये जायेंगे। यह प्रक्रिया एसबीआई कानून और एसबीआई जनरल रेगुलेशंस 1955 के तहत होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ने कहा है कि सभी पक्षों की बेहतरी और लॉकडाउन के तहत लागू प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुये पिछले कुछ माह से वह प्रमुख कार्यक्रमों में लोगों की भौतिक रूप से उपस्थिति से बच रहा है।


बढ़त पर एसबीआई का शेयर
आज दोपहर 2.29 बजे एसहीआई का शेयर 1.44 फीसदी ऊपर यानी 2.65 अंकों के उछाल के बाद 187.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 184.55 पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 184.45 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed