{"_id":"5ee0a17df0e0181d6c54275c","slug":"sbi-to-hold-virtual-annual-general-meeting-on-jun-17-via-video-conferencing","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए SBI करेगा वार्षिक आम बैठक","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए SBI करेगा वार्षिक आम बैठक
Wed, 10 Jun 2020 02:31 PM IST
डिंपल अलवधी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 10 Jun 2020 02:31 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई
देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) 17 जून को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी वार्षिक आम सभा करेगा। बैंक ने बुधवार को कहा कि उसने कोविड-19 संकट को देखते हुए यह निर्णय किया है।
विज्ञापन
कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अप्रैल में कंपनियों को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अपनी वार्षिक आम सभा करने की अनुमति दे दी थी।
विज्ञापन
एसबीआई ने विज्ञप्ति में कहा कि विभिन्न हितधारकों के अनुरोध के बाद यह निर्णय किया गया है। बैठक 17 जून को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी।
बैंक ने कहा है, 'शेयरधारकों को चार निदेशकों को चुनने के लिए ई-मत की अनुमति होगी। यह निदेशक पांच उम्मीदवारों की सूची में से चयनित किये जायेंगे। यह प्रक्रिया एसबीआई कानून और एसबीआई जनरल रेगुलेशंस 1955 के तहत होगी।'
विज्ञापन
बैंक ने कहा है कि सभी पक्षों की बेहतरी और लॉकडाउन के तहत लागू प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुये पिछले कुछ माह से वह प्रमुख कार्यक्रमों में लोगों की भौतिक रूप से उपस्थिति से बच रहा है।
बढ़त पर एसबीआई का शेयर
आज दोपहर 2.29 बजे एसहीआई का शेयर 1.44 फीसदी ऊपर यानी 2.65 अंकों के उछाल के बाद 187.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 184.55 पर खुला था और पिछले कारोबारी दिन 184.45 के स्तर पर बंद हुआ था।